फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lathi Charge on the women who came to rescue the accused of molestation in etah

Etah: छेड़खानी के आरोपी को छुड़ाने पहुंचीं महिलाओं पर बरसीं लाठियां

Thu, 04 Aug 2022 07:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Aug 2022 07:17 PM IST
सार

 घायल महिलाओं की तरफ से सीओ जलेसर को तहरीर देकर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि उन्हें थाने से हटाया गया, लाठी चार्ज नहीं किया गया।

विज्ञापन
Lathi Charge on the women who came to rescue the accused of molestation in etah
चोंटें दिखाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जलेसर में छेड़खानी के आरोपी को छुड़ाने थाने पहुंचीं महिलाओं से पुलिस की नोकझोंक हो गई। आरोप है कि नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठियां बरसाईं। इसमें नौ महिलाएं घायल हो गईं, जिनको कस्बे के एक क्लीनिक पर उपचार के लिए लाया गया। इनमें एक गर्भवती महिला भी है। सीओ को मामले की जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन


कस्बा की एक महिला ने पुलिस को छेड़खानी की शिकायत दी। जिस पर पुलिस बुधवार शाम नई बस्ती हथौड़ा मोहल्ले से एक युवक को थाने ले आई। युवक के पक्ष में परिजन और बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित होकर थाने पहुंच गईं। आरोप है कि रात साढ़े नौ बजे के करीब थाना प्रभारी गाड़ी से आए और थाने से महिलाओं को भगाने का निर्देश दिया। जिस पर पुलिसकर्मियों ने महिलाओं पर लाठी बरसा दीं। 
विज्ञापन


हंगामे के बाद पुलिस ने देर रात युवक को सुपुर्दगी में छोड़ दिया। घायल महिलाओं की तरफ से सीओ जलेसर को तहरीर देकर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि एक आरोपी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। काफी संख्या में अन्य लोग थाने पहुंच गए। जिन्हें थाने से हटाया गया, लाठी चार्ज नहीं किया गया। मामले की जांच सीओ जलेसर को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed