फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Last rites performed at school; clash with villagers.

Agra News: स्कूल में किया अंतिम संस्कार, गांव के लोगों से हुई झड़प

Thu, 10 Sep 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 10 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Last rites performed at school; clash with villagers.
खंदौली (आगरा)। थाना क्षेत्र के गांव पीलीपोखर में पत्नी किरन की हत्या कर दो बच्चों को लेकर भागे हत्यारोपी पति का पता नहीं चल सका है। बुधवार दोपहर को तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव गांव में आते ही चीख-पुकार मच गई। परिजन ने पुलिस से आरोपी को एनकाउंटर में ढेर करने की मांग की। तीन घंटे तक शव एंबुलेंस में रखे रहे।
विज्ञापन

इसके बाद घर में ही अंतिम संस्कार पर अड़ गए। पुलिस के समझाने पर आरोपी पति के परिवार के प्ले ग्रुप स्कूल में शव ले गए। खाली मैदान में अंतिम संस्कार करने लगे। जानकारी पर गांव के लोग जुट गए। मृतका के परिवार और ग्रामीणों में काफी देर तक तीखी झड़प हुई। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

- मां ने कहा, बेटी को मिले इन्साफ
मृतका की मां रामवती और भाई ललित ने पुलिस से मांग की कि हत्यारोपी विवेक का एनकाउंटर किया जाए। बच्चों को सुरक्षित लाए जाए। हत्या में जितने भी ससुराली शामिल हैं, उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। आरोपी के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए। बेटी को इन्साफ नहीं मिला तो सड़क पर उतर जाएंगे। बेटी का शव देखकर मां का हाल-बेहाल हो गया। वह फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्हें परिवार की महिलाओं ने किसी तरह संभाला। जिस समय चिता जलाई जा रही थीं, बेहाल मां उसकी तरफ दौड़ पड़ी। बेटी के साथ खुद को ही जलाने की कहने लगीं। उन्हें किसी तरह परिजन रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-। गिरफ्तारी न होने से बढ़ा आक्रोश
हत्यारोपी पति विवेक बच्चों को लेकर भाग गया है। उसकी गिरफ्तारी न होने से आक्रोश बढ़ गया। उधर, मामले में मृतका के भाई ललित की तहरीर पर पति विवेक सिकरवार, जेठ भानु, ससुर राजकुमार, भाभी नीतू और यश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी देवेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की टीम लगी हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी परिवार घर से भाग गया है।

यह था मामला
एत्मादपुर के गांव चावली निवासी किसान विजेंद्र सिंह की बेटी किरन की शादी पीलीपोखर निवासी राजकुमार के बेटे विवेक के साथ हुई थी। आरोप है कि पति आए दिन पत्नी से मारपीट करता था। एक महीने पहले मारपीट की थी। पुलिस से शिकायत पर भाग गया था। सोमवार रात को वापस आया। तभी पत्नी की हत्या लोहे की पाइप से प्रहार कर और गला काटकर की थी। दोनों बच्चों को लेकर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed