फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Last Farewell To Soldier Jaipal Singh Chahar In Agra

आगरा: नम आंखों से दी नायब सूबेदार को अंतिम विदाई, 12 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Thu, 10 Jun 2021 01:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 10 Jun 2021 01:57 PM IST
सार

परिजनों के मुताबिक सेना की 25वीं राजपुताना रायफल्स में नायब सूबेदार के पद पर तैनात जयपाल सिंह (42) की सोमवार को सिक्किम में ड्यूटी के दौरान जान चली गई थी।

विज्ञापन
Last Farewell To Soldier Jaipal Singh Chahar In Agra
सेना के जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिक्किम में तैनाती के दौरान जान गंवाने वाले सेना के नायब सूबेदार जयपाल सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार की रात करीब आठ बजे उनके पैतृक गांव रिठौरी पहुंचा। जहां नम आंखों से लोगों ने अपने सपूत को आखिरी विदाई दी। 12 वर्षीय बेटे जय ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले सेना के जवानों के अलावा सांसद राजकुमार चाहर, विधायक महेश गोयल, पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल, पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक सेना की 25वीं राजपुताना रायफल्स में नायब सूबेदार के पद पर तैनात जयपाल सिंह (42) की सोमवार को सिक्किम में ड्यूटी के दौरान जान चली गई थी। बुधवार को पार्थिव शरीर घर पहुंचा, तो रास्ते में नगला तेजा व बीरई गांव में लोगों ने पुष्पवर्षा कर सपूत को श्रद्धांजलि दी। पार्थिव शरीर के घर पहुंचने पर ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, जयपाल सिंह तुम्हारा नाम रहेगा’ से गांव गूंज उठा।
विज्ञापन


सांसद राजकुमार चाहर, विधायक महेश गोयल के अलावा रालोद की जिलाध्यक्ष मालती चौधरी, नेत्रपाल सिंह आदि ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार ग्रामसभा की जमीन पर किया गया। जिसे शहीद स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। मौके पर एसडीएम संगीता राघव, प्रभारी निरीक्षक प्रशांत त्यागी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी-बच्चों को सांत्वना देने वाले भी रो पड़े
नायब सूबेदार जयपाल सिंह का पार्थिव शरीर घर आते ही उसे देखकर पत्नी और बच्चे बिलखने लगे। जिन्हें सांत्वना देने वाले भी रो पड़े। जयपाल सिंह के परिवार में पत्नी कृष्णा देवी, वृद्ध मां, दो पुत्रियां सिया  (13), रिया (11) और एक पुत्र जय (12) हैं।  उनके पिता महेंद्र सिंह भी सेना में थे। सेवानिवृत्त होने के बाद सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी।  

ये भी पढ़ें:

आगरा में कोरोना वायरस: चार और मौतें दर्ज, 22 नए संक्रमित मिले, सप्ताहांत कर्फ्यू के तीन दिन बाद मरीजों में इजाफा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed