{"_id":"5782945c4f1c1b976b7f9bf0","slug":"last-day-bjp-shows-power-in-police-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी दिन भाजपा ने थानों पर झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी दिन भाजपा ने थानों पर झोंकी ताकत
अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
भ्ााजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार के खिलाफ चल रहे थानों के घेराव के अंतिम पड़ाव पर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। भाजपाइयों ने शहर के छह थानों पर प्रदर्शन किया। थाना लोहामंडी, जगदीशपुरा और एत्माद्दौला पर जोरदार प्रदर्शन हुआ।
विधायक जगन प्रसाद के नेतृत्व में थाना लोहामंडी का घेराव किया गया। घेराव से पहले भाजपाइयों ने जैन स्मृति भवन, जयपुर हाउस से थाने तक जुलूस निकाला। इसमें कई बस्तियों के लोग शामिल थे। लगभग एक घंटे तक थाने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर सपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद विधायक जगन और महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। घेराव में भीड़ जुटाने के लिए शनिवार देर रात तक विभिन्न बस्तियों में जनसंपर्क किया गया। पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया, कमल वाल्मीकि, नवल तिवारी, अवधेश रावत, ललित चतुर्वेदी, बॉबी वर्मा, मनोज शर्मा, सुमित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री अशफाक सैफी के नेतृत्व में थाना जगदीशपुरा का घेराव किया गया। यहां अल्पसंख्यक सुमदाय के दर्जनों लोगों ने थाने पर लगभग एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। यहां भानू महाजन, दीपक ढल, राजकुमार खंडेलवाल, इरफान कुरैशी, इस्लाम अब्बास, पायल सिंह चौहान, शरद चौहान आदि रहे। पूर्व प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना एत्माद्दौला का घेराव हुआ। पार्टी कार्यकर्ता विजय टाकीज से जुलूस के रूप में थाने तक पहुंचे। यहां प्रमोद गुप्ता, जेडी शर्मा, रामकुमार शर्मा, सुनील शर्मा आदि थे। डा. जीएस धर्मेश के नेतृत्व में थाना ताजगंज का घेरा गया। अंजुला माहौर, बबलू लोधी, गणेशचंद, प्रभुदयाल प्रजापति, मोहन सिंह लोधी आदि मौजूद थे। निहाल सिंह धाकड़ और महानगर अध्यक्ष ने थाना नाई की मंडी पर का घेराव का नेतृत्व कर ज्ञापन सौंपा। मंजू वार्ष्णेय, ओम प्रकाश धाकड़ आदि थे। पूर्व विधायक डा. रामबाबू हरित के नेतृत्व में थाना शाहगंज का घेराव हुआ। यहां विधायक योगेंद्र उपाध्याय, हेमंत भोजवानी, हरिओम शर्मा, दीपमाला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
भीड़ बढ़ाने का निकाला फार्मूला
प्रदर्शन के पहले दिन थानों पर भीड़ कम रहने के बाद भाजपा ने इसका तोड़ निकाल लिया। एक थाने पर प्रदर्शन के बाद उसी भीड़ को दूसरे थाने पर ले जाया गया। रविवार को भी ऐसा ही हुआ। नाई की मंडी पर प्रदर्शन के बाद अधिकांश नेता लोहामंडी थाने पर आ गए। यहां घेराव खत्म करने के बाद सभी लोग थाना जगदीशपुरा पहुंच गए। इससे थानों पर प्रदर्शन के दौरान भीड़ ठीकठाक दिखाई दी।
फोटो खिंचवाने पर खींचतान
लोहामंडी थाने के घेराव से पहले महानगर इकाई के एक पदाधिकारी फोटो खिंचवाने के लिए आधी भीड़ को लेकर आगे चल दिए। यह बात विधायक समर्थकों को रास नहीं आई। उन्होंने उक्त नेता के चिकोटी काटना शुरू कर दिया। इसी को लेकर खींचतान हो गई। बाद में नेताजी जी की समझ में आ गया और जुलूस के साथ आगे चले।