{"_id":"69c36a79322e5e211b0897f2","slug":"last-chance-for-atalpuram-plots-correction-window-open-till-1-april-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: अटलपुरम टाउनशिप के अपात्र आवेदकों की सूची जारी, 1 अप्रैल तक सुधार का अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: अटलपुरम टाउनशिप के अपात्र आवेदकों की सूची जारी, 1 अप्रैल तक सुधार का अंतिम मौका
Wed, 25 Mar 2026 10:24 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:24 AM IST
सार
एडीए की अटलपुरम टाउनशिप में भूखंड आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है और अपात्र आवेदनों की सूची जारी कर दी गई है। आवेदकों को 1 अप्रैल तक त्रुटि सुधार का अंतिम मौका दिया गया है, इसके बाद कोई बदलाव स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
अटलपुरम टाउनशिप
विस्तार
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की महत्वाकांक्षी अटलपुरम टाउनशिप के फेज-3, सेक्टर-8 में भूखंड आवंटन की प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है। प्राधिकरण ने एमआईजी-1, 2, 3, एचआईजी और सुपर एचआईजी श्रेणी के भूखंडों के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की जांच के बाद अपात्र और त्रुटिपूर्ण आवेदनों की सूची जारी कर दी है।
जिन आवेदकों ने 13 फरवरी से 16 मार्च 2026 के बीच पंजीकरण कराया था, वह अपनी पात्रता की स्थिति प्राधिकरण के नोटिस बोर्ड या आधिकारिक वेबसाइट www.adaagra.org.in पर देख सकते हैं। प्राधिकरण ने आवेदकों को अपनी कमियां सुधारने का एक अंतिम अवसर दिया है। आवेदक 25 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक जनहित पोर्टल पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से त्रुटियों में सुधार कर सकते हैं।
ध्यान रहे कि 1 अप्रैल के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में शाम 5 बजे तक प्राधिकरण के संपत्ति अनुभाग में संपर्क कर सकते हैं।