फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laptop and cash were stolen by breaking the glass of two cars police team engaged in investigation

Etah: दो कारों का शीशा तोड़कर लैपटॉप और नगदी उड़ाई, जांच में जुटी पुलिस टीम

Fri, 12 Jan 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Jan 2024 12:02 AM IST
सार

पहली कार केनरा बैंक ऑडिटर की है, जबकि दूसरी करा शहर के ही एक युवक की है, जो मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए गया था। वापस आया तो कार का शीशा टूटा हुआ था और बैग गायब था।
 

विज्ञापन
Laptop and cash were stolen by breaking the glass of two cars police team engaged in investigation
कार का टूटा हुआ शीशा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र में बुधवार की रात दो कारों के शीशे तोड़ लैपटॉप-नकदी पार कर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। एक कार केनरा बैंक के आगरा से आए ऑडिटर की है। पुलिस एक मामले में चोरी का सामान मिलने की बात कह रही है।
विज्ञापन


आगरा रोड स्थित डॉल्फिन होटल में बुधरात रात करीब नौ बजे खाना खाने गए आगरा निवासी मनोज शर्मा की कार का शीशा तोड़कर चोर दो बैग ले गए। एक बैग में लैपटॉप और दूसरे में अन्य सामान व नकदी थी। जब खाना खाकर कार स्वामी लौटा तो कार की पिछली खिड़की का शीशा टूटा मिला और दोनों बैग गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मनोज ने बताया कि वे आगरा रीजन के केनरा बैंक इंश्योरेंस ऑडिटर हैं। शहर में ऑडिट करने आए थे और रात को कार होटल के बाहर सड़क पर खड़ी करके खाना खाने गए थे।
विज्ञापन


वहीं जीटी रोड स्थित कचहरी तिराहा पर सौरभ कुमार निवासी जेल रोड आनंदपुरी की खड़ी कार का शीशा चोरों ने रात करीब 8.45 बजे तोड़ दिया। कार में रखी चेकबुक, एटीएम कार्ड और करीब नौ हजार रुपये ले गए। सौरभ ने बताया कि वह दवा लेने के लिए रात को गया था। कार सड़क किनारे खड़ी करके मेडिकल स्टोर से दवा लेने लगा। तभी चोर ने ड्राइविंग सीट वाला शीशा तोड़कर वारदात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात करते दो लोगों के मोबाइल छीन ले गए बाइक सवार
बुधवार की देर शाम रेलवे रोड पर दो लोगों के मोबाइल फोन बाइक सवार छीनकर भाग गए। दोनों लोग मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रहे थे। इन लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। चोरों के आतंक से बुधवार को शहर के लोग काफी खौफ में रहे। कोतवाली नगर प्रभारी निर्दाेष सिंह सेंगर ने बताया कि केनरा बैंक ऑडिटर के बैग शिकोहाबाद रोड तिराहा पर छोड़कर चोर रात में ही भाग गए। दोनों बैग बरामद कर लिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। चोरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed