{"_id":"691a999915068d29420fd46b","slug":"landless-families-shiver-in-cold-during-protest-waiting-9-years-for-possession-of-allotted-plots-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जमीन के बिना आखिर क्या करेंगे...सर्द रात में ठिठुर रहे इन किसानों का दर्द तो सुनें, तहसील में दे रहे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जमीन के बिना आखिर क्या करेंगे...सर्द रात में ठिठुर रहे इन किसानों का दर्द तो सुनें, तहसील में दे रहे धरना
Mon, 17 Nov 2025 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 17 Nov 2025 09:12 AM IST
सार
फतेहपुर सीकरी के गांव चार हिस्सा में नौ साल से 12 पट्टेदार कब्जे के लिए भटक रहे हैं। कब्जा न मिलने पर इन किसानों ने सदर तहसील में बेमियादी धरना शुरू किया है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भूमिहीनों को घर बनाने के लिए नौ साल पहले सरकार ने पट्टे दिए। पट्टे की भूमि पर उन्हें कब्जा नहीं मिला। उस हक के लिए चार दिन से सदर तहसील में बेमियादी धरना दे रहे भूमिहीन रात में ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं।
मामला फतेहपुर सीकरी के गांव चार हिस्सा का है। वर्ष 2016 में 20 भूमिहीनों को तहसील प्रशासन ने घर बनाने के लिए पट्टे पर भूमि आवंटित की थी। नौ साल बाद भी भूमिहीनों को जमीन के कब्जा नहीं मिला। दबंगों ने भूमिहीनों के पट्टे की भूमि पर कब्जा कर लिया। इनमें 12 परिवार ऐसे हैं जो पट्टे की भूमि पर कब्जे के लिए भटक रहे हैं। भूमिहीन दीपेंद्र, दिब्बो,जमील, हनीफ, फिरोज पट्टे की भूमि पर कब्जा लेने के लिए 13 नवंबर से सदर तहसील में धरना दे रहे हैं।
रात में धरनास्थल पर ही सोते हैं। मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया जा चुका है। फिर भी भूमिहीन परिवारों की सुनवाई नहीं हो रही। उधर, एसडीएम किरावली नीलम तिवारी का कहना है कि पट्टा आवंटियों को कब्जा दिलाने के लिए टीम बनाई है। आवंटियों को कब्जा दिलाया जाएगा। उन्हें धरना खत्म कर देना चाहिए।