फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Land was captured with fake documents plots were being sold firing on protest

यूपी: फर्जी दस्तावेज से जमीन पर किया कब्जा, बेचे जा रहे थे प्लाॅट; विरोध करने पर हुई फायरिंग

Fri, 12 Jan 2024 01:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Jan 2024 01:33 PM IST
सार

फर्जी दस्तावेजों की मदद से मथुरा की एक कंपनी की जमीन पर कब्जा कर लिया गया। यहां प्लॉटिंग करने के बाद प्लॉट बेचे जा रहे थे। इस मामले का विरोध करने पर आरोपियों द्वारा फायरिंग कर दी गई। इसके बाद प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Land was captured with fake documents plots were being sold firing on protest
थाना सिकंदरा आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में एक निजी कंपनी की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी, हत्या का प्रयास, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अजमेर रोड, बालूगंज निवासी लाखन सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। मथुरा निवासी सुरेश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, राम अग्रवाल, विजय शर्मा और 3-4 अज्ञात आरोपी बनाए हैं। लाखन सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा कि वह चाहत गारमेंट प्राइवेट लिमिटेड में सुपरवाइजर/केयरटेकर के पद पर कार्यरत थे। कंपनी की संपत्ति मथुरा के जैत में आगरा-दिल्ली हाईवे पर है। इस पर चाहत गारमेंट का ऑफिस बनाया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों ने जमीन पर प्लॉट बिकाऊ का बोर्ड लगा दिया। 19 अगस्त 2023 को वह अपने चालक राकेश के साथ जमीन पर पहुंचे तो पता चला। बोर्ड हटाने की कोशिश की तो आरोपी आ गए। धमकाने लगे। जमीन अपनी बताने लगे। जमीन पर आगे के प्लाॅट बेच दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 अगस्त को वह मथुरा जा रहे थे। आरोपियों ने सिकंदरा सब्जी मंडी के पुल से उतरते गाड़ी को रोककर धमकाया। भाजपा नेताओं का हाथ होने का रौब भी दिखाया। चालक को पीटा। फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस से शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इस पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया।


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। सभी बिंदुओं पर जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed