{"_id":"6afe12e1dd26aa89b304c16d","slug":"land-verification-for-the-etmadpur-tundla-bypass-accelerated-notification-for-land-acquisition-to-be-issued-soon-agra-news-c-25-agr1067-1216289-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एत्मादपुर-टूंडला बाईपास के लिए भूमि सत्यापन तेज, भूमि अधिग्रहण की जल्द होगी अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एत्मादपुर-टूंडला बाईपास के लिए भूमि सत्यापन तेज, भूमि अधिग्रहण की जल्द होगी अधिसूचना
विज्ञापन
आगरा। नेशनल हाईवे-19 (आगरा-इटावा खंड) पर एत्मादपुर और टूंडला शहर को रोजाना लगने वाले भीषण जाम से मुक्ति दिलाने वाले महत्वाकांक्षी ग्रीनफील्ड बाईपास प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बाईपास निर्माण के लिए अधिग्रहीत होने वाली भूमि के संयुक्त सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन) को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 की धारा 3डी के तहत अंतिम अधिसूचना जारी करने से पहले राजस्व व अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त सर्वे टीम गठित करने का अनुरोध किया है।
परियोजना के तहत एनएच-19 के आगरा-इटावा खंड पर एत्मादपुर और टूंडला के बीच करीब-करीब 750 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बाईपास के लिए फिरोजाबाद जिले की सीमा में धारा 3ए के तहत अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है और प्रकाशन प्रक्रियाधीन है। अब आगरा जिले की सीमा में एत्मादपुर क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में भी धारा 3डी की अधिसूचना से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति परखने के लिए राजस्व, वन, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), लघु सिंचाई और एनएचएआई अधिकारियों की संयुक्त समिति बनाई गई है। इस सर्वे टीम में सेवानिवृत्त उपजिलाधिकारी जलालुद्दीन, साइट इंजीनियर रोहित सिंह और कंसलटेंट फर्म के प्रतिनिधि शामिल हैं जो मौके पर जाकर गाटा संख्या और राजस्व अभिलेखों का भौतिक मिलान करेंगे।
संयुक्त सर्वे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जमीन के रिकॉर्ड में कोई त्रुटि या विवाद न रहे, ताकि किसानों को मुआवजा वितरण और निर्माण कार्य में कोई अड़चन न आए। भौतिक सत्यापन पूरा होते ही सर्वे रिपोर्ट केंद्र सरकार के भूमिराशि पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके तुरंत बाद धारा 3डी की अधिसूचना जारी कर जमीन अधिग्रहण और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
कुबेरपुर से गढ़ी जफर तक बनेगा
यह 6 लेन का ग्रीनफील्ड बाईपास आगरा के कुबेरपुर से शुरू होकर फिरोजाबाद के गढ़ी जफर गांव के पास एनएच-19 से जुड़ेगा। इसकी कुल लंबाई 16.20 किलोमीटर होगी, जिसके दोनों ओर दो-दो लेन की सर्विस रोड भी बनेगी। अनुबंध होने के बाद इसे ढाई साल (910 दिन) में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है
जाम से मिलेगी राहत
वर्तमान में कुबेरपुर से टूंडला टोल प्लाजा के बीच एत्मादपुर चौराहा, बहरन तिराहा और टूंडला कस्बे की आबादी के कारण आए दिन लंबा जाम लगता है। नया बाईपास बनने से कानपुर, इटावा और लखनऊ की ओर जाने वाला भारी व तेज रफ्तार ट्रैफिक बिना शहर में घुसे सीधे बाहर से निकल जाएगा, जिससे यात्रा समय में बड़ी बचत होगी।
-- -- -- -- -- --
परियोजना निदेशक राहुल सिंह ने बताया कि अधिग्रहण अधिसूचना जारी होने से पहले संयुक्त सर्वे का काम अगले हफ्ते से शुरू होगा। इसके बाद अधिग्रहण की अधिसूचना जारी होगी ओर फिर मुआवजा वितरण होते ही निर्माण कार्य के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।