फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   land on which anti-corruption office was to be built was encroached upon enforcement team freed it

UP: जिस जमीन पर बनना था एंटी करप्शन का कार्यालय, उस पर हो गया कब्जा...प्रवर्तन दल ने कराई मुक्त

Sat, 01 Mar 2025 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Mar 2025 10:13 AM IST
सार

तोरा में दो हजार वर्ग जमीन पर एंटी करप्शन विभाग का कार्यालय बनना था, उस जमीन पर कब्जा हो गया। निगम के प्रवर्तन दल ने एंटी करप्शन विभाग को भूमि पर कब्जा दिलाया। 
 

विज्ञापन
land on which anti-corruption office was to be built was encroached upon enforcement team freed it
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निगम ने फतेहाबाद रोड पर गांव तोरा में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (एंटी करप्शन विभाग) को दो हजार वर्ग गज जमीन हस्तांतरित की थी। लेकिन निगम की इस जमीन पर अतिक्रमण कर लिए गए थे। शुक्रवार को तहसील और पुलिस टीम के साथ निगम के प्रवर्तन दल ने एंटी करप्शन विभाग को भूमि पर कब्जा दिलाया। अब यहां एंटी करप्शन विभाग का कार्यालय और आवास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


कुछ माह पहले शासन ने नगर निगम प्रशासन को एंटी करप्शन विभाग का ऑफिस और आवास बनाए जाने के लिए दो हजार वर्ग गज भूमि उपलब्ध कराए जाने के आदेश दिए थे। नगर निगम ने विभाग को तोरा में रिक्त भूमि एंटी करप्शन विभाग को हस्तांतरित की थी। इस भूमि पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर कच्चे व पक्के निर्माण कर लिए थे। अवैध कब्जों के कारण एंटी करप्शन विभाग यहां पर निर्माण कार्य नहीं करवा पा रहा था।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक वैभव यादव के नेतृत्व में प्रवर्तन विभाग की टीम ने पक्के निर्माणों को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान एंटी करप्शन के थाना प्रभारी संजय कुमार, इंस्पेक्टर सुबोध यादव भी मौजूद रहे। दूसरी ओर, ताजगंज के चमरौली में भी सरकारी जमीन पर गोपी धाम के नाम से कालोनी बना रहे बिल्डर ने चक रोड पर प्लाटिंग कर बाउंड्रीवाल बना दी थी। नगर निगम की टीम ने बाउंड्रीवाल को ध्वस्त करवाकर चक रोड को साफ करा दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार बरौली अहीर रजनीश रंधावा, लेखपाल अविनाश सिंह माहौर और कानूनगो रेवती लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed