फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Land mafia captured the plot of a Scheduled Caste woman

Agra News: अनुसूचित जाति की महिला के प्लॉट पर भू-माफिया का कब्जा

Tue, 25 Jun 2024 10:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Land mafia captured the plot of a Scheduled Caste woman
मैनपुरी। नगला पजाबा निवासी एक अनुसूचित जाति की महिला के बैनामाशुदा प्लाॅट पर एक भू-माफिया की नजर पड़ गई। कब्जा करने के बाद अब वहां निर्माण कार्य करा रहा है। न्याय के लिए भटकते हुए डीएम कार्यालय पहुंची पीड़िता ने जमीन कब्जा मुक्त कराने व आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नगला पजाबा निवासी अनुपम जाटव ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उनका एक प्लॉट जिसका बैनामा उन्होंने 11 अप्रैल 2011 को कराया था। तभी से उक्त प्लॉट पर वह काबिज चली आ रहीं हैं। इस बीच एक भू-माफिया की नजर उनके प्लॉट पर पड़ी और वह कब्जा करने की कोशिश करने लगा। उनकी ओर से न्यायालय में एक वाद भी दायर किया गया। मुकदमे में न्यायालय से गढि़या संसारपुर निवासी विपक्षियों को कब्जा करने से रोका गया था। 21 जून 2024 को भोगांव के गांव गोविंदेपुर निवासी भू-माफिया हाल निवासी आवास विकास प्लॉट पर अवैध कब्जा करने पहुंचा।
विज्ञापन

रात के समय ट्रैक्टर व डंपर से मिट्टी डाल कर जमीन पर कब्जा कर लिया। पति ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने काम को रुकवा दिया, लेकिन आरोपियों ने फिर मिट्टी डाल ली और प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू कर रहे हैं। पीड़िता ने डीएम से बैनामाशुदा आराजी पर अवैध निर्माण रोकने जाने की मांग की है। डीएम ने एसडीएम को प्रकरण में जांच कर कार्रवाई कर समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed