फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Land demarcation for potato research center, construction to begin soon

Agra News: आलू अनुसंधान केंद्र लिए जमीन का सीमांकन, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sat, 30 May 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Land demarcation for potato research center, construction to begin soon
अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र
आगरा। सींगना में के निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए जमीन का सीमांकन होने लगा है। कार्यदायी कंपनी एनबीसीसी के मजदूरों के ठहराव और निर्माण सामग्री एकत्रित करने के क्षेत्र को तार फेंसिंग करके संरक्षित किया जा रहा है। शुक्रवार को उद्यान निदेशक इसके निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने सीआईपी और उद्यान के अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
विज्ञापन

सींगना में 138 हेक्टेयर में राजकीय आलू फार्म है। इसमें से दस हेक्टेयर में अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र, पेरू की दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय नई शाखा के लिए जमीन दी गई है। जमीन को समतल करना शुरू कर दिया है। पानी की आपूर्ति के लिए बोरिंग कराए जा रहे हैं। उद्यान निदेशक भानु प्रकाश राम ने बताया कि कि यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा शोध केंद्र होगा।
विज्ञापन

---------------



विश्व स्तरीय केंद्र होगा
इस तरह की विश्व में सिर्फ तीन शाखाएं हैं। मुख्यालय पेरू के अलावा चीन और अफ्रीका में आलू पर शोध हो रहा है। आगरा का सींगना विश्व में तीसरा शोध केंद्र होगा, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की आलू और शकरकंद की किस्मों की पैदावार करना है। नई तकनीक, नई किस्म और आलू आधारित उद्यमों को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------



हाईवे से जोड़ा जाएगा रास्ता
निरीक्षण के दौरान उद्यान निदेशक भानु शंकर राव ने कहा कि अभी सींगना गांव होकर रास्ता है। वह आगरा दिल्ली हाईवे से काफी दूर है। इसे और सुगम बनाने के लिए आलू फर्म से सीधे हाईवे के लिए रास्ते देने की तैयारियां की जा रहीं हैं। इससे हाईवे मात्र 1.5 किलोमीटर दूर रह जाएगा। इसके लिए कुछ किसानों की कृषि भूमि का अधिग्रहण करने की आवश्यकता पड़ेगी। इसके लिए प्रशासन को पत्र लिखा गया है।

-------------

किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण
नेशनल हॉर्टीकल्चर बोर्ड और एनबीसीसी जल्द अनुसंधान केंद्र का निर्माण कराएंगे। इसमें वैज्ञानिकों के शोध से आलू के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। किसानों को खुद उन्नत खेती और बीज के निर्माण के लिए प्रशिक्षण भी मिलेंगे। - डॉ. सुधांशु सिंह , निदेशक, सीएसएआरसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed