फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lampi virus

लंपी रोग के गोवंश में दिख रहे लक्षण

Thu, 13 Oct 2022 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
lampi virus
12एमएनपी-14-घिरोर के गांव कोसमा में मिली लंपी रोग से पीड़ित गाय - फोटो : MAINPURI
घिरोर। लंपी रोग के लक्षण अब बेसहारा गोवंश के साथ ही पालतू गायों में भी दिखने लगे हैं। इससे पशुपालक काफी परेशान हैं। उनको पालतू गायों में लंपी वायरस का खतरा सता रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से प्रभावित क्षेत्रों में पशु पालन विभाग की टीम भेजकर बेसहारा और पालतू गोवंशों का उपचार कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विकासखंड घिरोर की ग्राम पंचायत कोसमा में बेसहारा गोवंश और गांव भटानी में पशुपालकों की गायों में लंपी रोग के लक्षण दिखने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय से उपचार नहीं मिला तो वायरस दूसरे जानवरों में भी फैलने की आशंका है। कोसमा निवासी लोकेंद्र, राजीव, रिंकू, पंकज, राजेश ने बताया कि उन्होंने वायरस पीड़ित गायों के उपचार के लिए प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों ने गायों को पकड़ कर अस्पताल लाने को कहा। ग्रामीणों का कहना है कि अगर बेसहारा गायों को उपचार न मिला तो इनकी मौत भी हो सकती है। भटानी निवासी मनोज कुमार, अनिल कुमार, राजेश कुमार शाक्य की पालतू गायों में लंपी वायरस के लक्षण दिख रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बेसहारा गायों में लंपी बीमारी के चलते पालतू गाय भी चपेट में आई हैं। ग्रामीणों ने डीएम से पशु चिकित्सक की टीम भेजकर बीमार गोवंश के उपचार कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed