{"_id":"62d44a24c5874b79c1001de9","slug":"lakhs-stolen-in-the-closed-house-of-additional-district-judge-kasganj-news-agr5404646131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर जिला जज के बंद मकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर जिला जज के बंद मकान में लाखों की चोरी
विज्ञापन
कासगंज के आवास विकास कालोनी में अपर जिला जज घर चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर की आवास विकास कालोनी में अपर जिला जज के बंद मकान पर शनिवार की रात्रि में चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में रखे सामान उठा ले गए। घटना में कितने की चोरी हुई स्पष्ट नहीं है। सूचना पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
अपर जिला जज धीरेंद्र कुमार सिंह का स्थानांतरण लखनऊ हो गया था। स्थानांतरण के बाद वह पांच जुलाई को सपरिवार लखनऊ पहुंच गए थे। उनका सामान भी लखनऊ जाना था। घर में ज्यादातर सामान पैक होकर रखा था। रविवार की सुबह के समय चोरी के घटना की उन्हें जानकारी आस पास के लोगों से हुई। सूचना पर स्थानीय न्यायिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारी व पुलिस की टीमें भी पहुंच गई।
अपर जिला जज सूचना के बाद शाम को लखनऊ से पहुंचे। बताया गया कि चोरों ने मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद मकान के कमरे में एसी के प्लाई के जंगले को तोड़कर प्रवेश कर लिया। घर में ही अन्य कमरों की चाबियां रखीं थीं। चोरों ने चाबियां लेकर सभी कमरे खोल लिए और अलमारियां खोलकर कीमती सामान चोरी कर लिया। देर सायं तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।