फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lakhs stolen in five houses in a single night

Agra: पांच घरों में घुसे चोर, लाखों की चोरी से ग्रामीणों में दहशत

Thu, 04 Aug 2022 08:12 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2022 08:12 AM IST
सार

घटना की जानकारी अगले दिन सुबह हो सकी, जब ग्रामीण नींद से जागे। सूचना मिलने के बाद गांव में पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
Lakhs stolen in five houses in a single night
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में खंदौली के सोरई गांव में मंगलवार रात पांच घरों में चोरी हुई। ताले तोड़कर चोर नकदी सहित लाखों रुपये के जेवर समेट ले गए। परिवार के लोगों को सुबह जागने पर जानकारी हुई। सूचना पर सुबह सीओ पहुंचे और लोगों को खुलासे का भरोसा दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

इन घरों से हुई चोरी 

सौरई निवासी छुट्टन खां मंगलवार रात घर के पास ही परिवार सहित पशुबाड़े में सो रहे थे। देर रात चोर घर में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर 6 लाख रुपये के आभूषण, 15 हजार रुपये नकद और घरेलू सामान चुरा ले गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में ही घर की छतों पर सो रहे महेश, श्यामवीर सिंह, पूरन सिंह और गुटई के घरों को निशाना बनाया। यहां से भी चोरों ने नकदी सहित लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिए। पीड़ित गुटई ने बताया की त्योहार पर उनकी बेटी घर आई थी। चोर उसके तीन लाख के आभूषण चुरा ले गए। पूरन सिंह ने बताया की चोर उसकी बाइक चुरा ले गए। महेश और श्यामवीर के घर से चोर गहने और कपड़े ले गए। 

विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

बुधवार सुबह नींद खुलने पर लोगों को चोरी का पता चला। पता चलते ही इन घरों पर आसपास के ग्रामीण जुट गए। सीओ एत्मादपुर रवि कुमार गुप्ता फोर्स सहित पहुंचे। पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी आनंद वीर सिंह का कहना है कि पुलिस चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। इधर, गांव में एक ही रात पांच घरों में चोरी से ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed