{"_id":"6a063cd46f31c36d93057452","slug":"lakhs-stolen-by-breaking-the-grill-of-the-house-agra-news-c-25-1-agr1008-1060110-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर का जंगला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर का जंगला तोड़कर लाखों की चोरी
Fri, 15 May 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 15 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर के मजरा उत्तू में बुधवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है।
ग्राम उत्तू निवासी निरंजन शर्मा बुधवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। आरोप है कि देर रात चोर घर का जंगला तोड़कर अंदर घुस आए और कमरों के बाहर से कुंडियां लगा दीं, जिससे घर में मौजूद वृद्ध दंपती और पुत्रवधुएं बाहर नहीं निकल सकीं। चोर घर में रखा संदूक उठाकर ले गए। पीड़ित के अनुसार संदूक में सोने की चेन, पेंडल, दो अंगूठियां, चांदी की पायल, कोदनी समेत करीब 1.90 लाख रुपये रखे हुए थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद पास ही खेत में घर से चुराया गया खाली संदूक मिल गया। बताया गया है कि पीड़ित ने घटना की जानकारी पीएसी में तैनात अपने दोनों पुत्रों विष्णु शर्मा और पवन शर्मा को दी। दोनों भाई रात में बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।