{"_id":"688d98d8cafdf8c2000f163c","slug":"lakhs-of-rupees-stolen-from-pharmacy-and-silver-firm-by-breaking-cctv-cameras-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: चोरों की चालाकी तो देखिए...फार्मेसी और चांदी फर्म से लाखों की चोरी, उससे पहले किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: चोरों की चालाकी तो देखिए...फार्मेसी और चांदी फर्म से लाखों की चोरी, उससे पहले किया ये काम
Sat, 02 Aug 2025 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Aug 2025 10:19 AM IST
सार
आगरा में फार्मेसी और चांदी फर्म से लाखों का माल चोरी कर लिया गया। चोरों ने चोरी से पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सके।
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के नूरी दरवाजे में बृहस्पतिवार रात चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर फार्मेसी और चांदी की फर्म में चारी की वारदात को अंजाम दिया। कैमरे तोड़ने के बाद चोर 5 किलाे चांदी और 3.75 लाख रुपये नकद ले गए। सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। चोरों के आने जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज की मदद से चोरों की पहचान के प्रयास में लगी है।
फतेहाबाद रोड शंकर ग्रीन अपार्टमेंट निवासी निखिल सिंघल ने बताया कि थाना एमएम गेट क्षेत्र के नूरी दरवाजे पर उनकी मां प्रीति सिंघल के नाम से चांदी और फार्मेसी की फर्म संचालित है। मकान के अगले हिस्से में फार्मेसी है और पिछले हिस्से में चांदी का कारोबार होता है। बृहस्पतिवार रात 10 बजे वह दोनों फर्म बंद कर घर गए थे।
शुक्रवार सुबह 10 बजे कर्मचारी कैफ ने फार्मेसी का शटर उठाया। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। चांदी फर्म में जाकर देखा तो वहां भी सारा सामान बिखरा पड़ा था। कर्मचारी के घटना की जानकारी देने पर वह माैके पर पहुंच गए। सामान चेक करने पर पता चला कि चोर फार्मेसी से 3.75 लाख की नकदी के साथ 5 किलो चांदी ले गए। चोरों के आने-जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
गेट तोड़कर अंदर आते ही नकाबपोश चोर ने तोड़ा कैमरा
सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर रात 12:42 बजे फर्म के पीछे वाले दरवाजे पर आते दिखाई दिए। दरवाजा तोड़ने के बाद पहले एक नकाबपोश चोर अंदर आया। आते ही उसने कैमरा तोड़ दिया।