{"_id":"60cf87a58ebc3e2d9314499b","slug":"lakhs-of-rupees-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-tundla-news-agr496622636","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी
विज्ञापन
टूंडला में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। सविता नगर में शनिवार रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। इस दौरान परिवार मकान का ताला लगाकर गमी में शामिल होने गांव गया था। रविवार सुबह ताला टूटा देखकर पड़ोसियों ने पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी दी।
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव मनी गढ़ी निवासी सुधीर शर्मा पुत्र सूरजपाल शर्मा वर्तमान में टूंडला के सविता नगर बसई रोड स्थित मकान में परिवार के साथ रहते हैं। दो दिन पहले उनकी मां का देहांत हो गया। इस पर पूरा परिवार मकान का ताला लगाकर गांव गया था। शनिवार देररात चोरों ने ताला तोड़कर करीब 16 तोले सोना, एक किलो चांदी, 60 हजार की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
रविवार सुबह पड़ोस के लोगों ने मकान का ताला टूटा देखा तो उन्होंने मकान स्वामी सुधीर शर्मा को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर सुधीर अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कमरे में घर का सामान बिखरा पड़ा था। सुधीर ने पुलिस को चोरी किए गए सामान की जानकारी पुलिस को दी। थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोर पुलिस गिरफ्त में होंगे।