फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lakhs of devotees will take bath in Ganga today and will circumambulate Panchkosi.

Agra News: लाखों श्रद्धालु आज करेंगे गंगा स्नान, लगाएंगे पंचकोसी परिक्रमा

Fri, 22 Dec 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of devotees will take bath in Ganga today and will circumambulate Panchkosi.
सोरोंजी। तीर्थनगरी में आज मार्गशीर्ष एकादशी पर पुण्य अर्जित करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। शनिवार को मार्गशीर्ष एकादशी के मौके पर श्रद्धालु हरि की पौड़ी में गंगास्नान करेंगे। इसके अलावा पंचकोसी महापरिक्रमा में भी लगाएंगे। बड़ी संख्या में साधु,संत-महात्माओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शुक्रवार शाम तक तीर्थनगरी में पहुंच चुके थे। यह सिलसिला देर रात से शनिवार तड़के तक जारी रहा। करीब पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के तीर्थनगरी में पहुंचने का अनुमान है। परिक्रमा शनिवार को सुबह 9 बजे हरि की पौड़ी श्री वराह मंदिर से शुरू होगी।श्री वराह पीठाधीश्वर स्वामी आशुतोष आनंद महाराज भुवनेश्वर उड़ीसा से चलकर परिक्रमा में शामिल होंगे। इनके साथ ही परमपूज्य स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज, हरिद्वार और शुक्रताल में जिनके आश्रम हैं वे हरिद्वार से चलकर सोरोंजी की परिक्रमा में पधारेंगे। इनके साथ-साथ प्रभुदास प्रवीण महाराज, श्रीमद्भागवत एवं राम कथाप्रवक्ता भी प्रात: काल परिक्रमा के आरंभ में सहभागी बनेंगे। महंत सुखराम दास जी महाराज, गंगा घाट से पधारेंगे तथा धर्म जागरण विभाग के प्रांत संयोजक स्वामी दिनेश लवानिया, मथुरा से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रमुख राजेश परिक्रमा में पधारेंगे।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा. हरीश रौतेला, आगरा से चलकर सुबह परिक्रमा स्थल पर पहुंचेंगे। परिक्रमा में 5 लाख श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान है। जनप्रतिनिधि सांसद राजवीर सिंह, एटा विधायक विपिन कुमार डेविड, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी, जिला अध्यक्ष एटा संदीप कुमार जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य व बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा में सहभाग करेंगे।पंचकोसी परिक्रमा पौराणिक है। भगवती पृथ्वी को इसी स्थान पर हिरण्याक्ष की कैद से मुक्त करने के पश्चात श्रीवराह प्रभु ने स्वयं यह परिक्रमा की और स्वयं कहा कि मोक्षदा एकादशी पर जो मनुष्य यह परिक्रमा लगाएगा उसे सभी पापों, कष्टों और रोगों से मुक्ति व धन धान्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed