{"_id":"570409784f1c1b5433c814c1","slug":"lakadbaggha-in-village-of-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीते की दहशत, निकला लकड़बग्घा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीते की दहशत, निकला लकड़बग्घा
अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
लकड़बग्घ्ाा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
बरौली गुर्जर के नगला केशो में चीते की दहशत घंटों फैली रही। आसपास के भी कई गांवों के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। कानून व्यवस्था संभालने को पुलिस और इसके बाद वन विभाग, वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम भी पहुंच गई। बुलडोजर से गांव के बाहर खोह की खोदाई की गई। खोदाई से घबरा कर जानवर जब बाहर की ओर भागा तो उस पर जाल फेंक दिया। तब पता चला कि सुबह से जिस चीते का खौफ फैला था, दरअसल वह लकड़बग्घा था। वन विभाग की टीम उसे बेहोश करके कीठम स्थित रेस्क्यू सेंटर ले गई।
मामला मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे का है। नगला केशो निवासी दिनेश सिंह जरूरी काम से गांव के बाहर खेतों की तरफ आया था। तभी उसकी नजर चितकबरे से जानवर पर पड़ी। डरा-सहमा यह जानवर खोह में जाकर छिप गया। इधर, युवक ने क्षेत्र में चीता आने का हल्ला मचा दिया। इस पर गांव के तमाम लोग निकल आए। बात आसपास के गांवों में भी फैल गई। लोग नगला केशो की तरफ दौड़ लिए। दोपहर 12 बजे वन विभाग और वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम भी आ गई। घंटों की कवायद के लगभग ढाई बजे जानवर को खोह से बाहर निकाला जा सका। देखा तो यह लकड़बग्घा था।