फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laghu Udyog Bharati raised objection on the garbage in industrial area

Agra News: औद्योगिक क्षेत्र में गंदगी पर लघु उद्योग भारती ने उठाई आपत्ति

Thu, 03 Jul 2025 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 03 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Laghu Udyog Bharati raised objection on the garbage in industrial area
कासगंज में सदर एसडीएम को ज्ञा पन सौंपते  लघु उद्योग भारती के पदा​​धिकारी। - फोटो : विज्ञ​प्ति
कासगंज। शहर के औद्योगिक क्षेत्र के बाहरी इलाके में काफी समय से नगर पालिका द्वारा प्रतिदिन कूड़ा डाला जा रहा है। इससे वहां गंदगी के कारण दुर्गंध उठने के अलावा मच्छर भी पनप रहे हैं। इस संबंध में संस्था लघु उद्योग भारती का कहना है कि यह स्थिति औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों व उद्यमियों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इससे उत्पादन, कार्यशीलता और निवेश पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।लघु उद्योग भारती ने इस गंभीर समस्या के संबंध में बुधवार को एसडीएम संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा और समाधान की मांग की। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अरुण माहेश्वरी ने बताया कि उद्योग बंधु की बैठक में भी यह समस्या उठाई गई। समाधान का जिलाधिकारी ने भरोसा दिया था। उन्होंने कहा कि औद्योगिक आस्थान में सफाई का कार्य प्राथमिकता से कराया जाए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लघु उद्योग भारती आंदोलन की राह पर जाने को मजबूर होगी। इस दौरान महामंत्री नवीन अग्रवाल, सुबोध मित्तल, गोपाल माहेश्वरी एवं दीपक गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed