फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady police

मनचलों को सबक सिखाने के लिए महिला सुरक्षा दस्ते तैयार 

Fri, 24 Mar 2017 12:41 AM IST
मनचलों को सबक सिखाने के लिए महिला सुरक्षा दस्ते तैयार 
मनचलों को सबक सिखाने के लिए महिला सुरक्षा दस्ते तैयार  Updated Fri, 24 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
lady police
बंदियों ने एक महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ की।
मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ योगी ने मनचलों पर कार्रवाई के लिए एंटी रोमियो स्कवैड बनाने का जो एलान किया, उस पर शहर की पुलिस भी हरकत में आ गई। पांच महिला सुरक्षा दस्तों का गठन कर दिया गया है। इनके दो काम हैं। पहला छेड़छाड़ रोकना। दूसरा, मनचलों को सबक सिखाना। खास तौर से स्कूल-कालेजों के आस पास छुट्टी के समय खबर ली जाएगी। बाजारों में भी इनकी गश्त रहेगी।
विज्ञापन

इनमें पांच पुलिस कर्मी ड्यटी पर वाहन के साथ रहेंगे। इनमें एक दरोगा प्रभारी, एक पुरुष सिपाही, तीन महिला सिपाही शामिल हैं। प्रत्येक सर्किल में एक दस्ता रहेगा, जो कि गर्ल्स स्कूल-कालेज की छुट्टी के समय तैनात रहेगा। प्रत्येक थाना क्षेत्र से दो सिपाही अलग से स्कूलों और कालेजों के बाहर तैनात रहेंगे। एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि छात्राओं से आपत्तिजनक टिप्पणी, पीछा और छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई करेेगी। अगर, कोई छात्रा शिकायत करती है तो भी पुलिस एक्शन लेगी।
विज्ञापन


शहर में बनाए गए हैं 60 प्वाइंट
महिला सुरक्षा दस्ता शहर के तकरीबन 60 प्वाइंट पर तैनात रहेगा। एक दस्ता शहर के 12 प्वाइंट पर ड्यूटी देगा। इनमें स्कूल-कालेजों के अलावा प्रमुख बाजार, अस्पताल और माल आदि शामिल हैं। पुलिस कर्मियों के पास एक वाहन भी रहेगा, जिससे वह छेड़छाड़ की घटना की सूचना मिलने पर भी तुरंत मौके पर पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कालेजों के बाहर लगेगी फोर्स
आगरा कालेज, विधि संकाय, सेंट जोंस कालेज, आरबीएस कालेज, दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट, तुलसी देवी गर्ल्स इंटर कालेज, राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज, श्री रत्न मुनि जैन कालेज (लोहामंडी), रामस्वरूप सिंघल कन्या इंटर कालेज, क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कालेज, एंग्लो बंगाली इंटर कालेज, जाय हैरिस गर्ल्स इंटर कालेज, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, बीडी जैन कन्या महाविद्यालय, केएन सेकसरिया गर्ल्स इंटर कालेज (बेलनगंज), संतराम कृष्ण कन्या महाविद्यालय (बल्केश्वर), सेंट पैट्रिक्स, सेंट जोसेफ, सेंट वीसेंट गर्ल्स कालेज आदि हैं। इसके अलावा भी अन्य कालेज पर पुलिस बल तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed