फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lady Lyall will be built in Halwai's garden new facilities will be available proposal sent

Agra: हलवाई की बगीची में बनेगा लेडी लायल, मिलेंगी नई सुविधाएं; भेजा गया प्रस्ताव

Tue, 14 Jan 2025 12:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Jan 2025 12:37 PM IST
सार

लेडी लायल अस्पताल अब एसएन मेडिकल कॉलेज से हलवाई की बगीची में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार हो चुका है। 

 

विज्ञापन
Lady Lyall will be built in Halwai's garden new facilities will be available proposal sent
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के इंटीग्रेटेड प्लान की वजह से महिला जिला अस्पताल (लेडी लायल) हलवाई की बगीची में स्थानांतरित होगा। कई नई सुविधाएं मिलेंगी। इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भूमि का निरीक्षण करवाने के बाद बजट तय करेगा।

 लेडी लायल परिसर करीब 20 एकड़ में फैला है। एसएन मेडिकल कॉलेज को मिनी एम्स बनाने में लेडी लायल की जमीन भी शामिल है। इस तरह 50 एकड़ में एसएन विस्तारित किया जा रहा है। इससे लेडी लायल की 100 बेड का मैटरनिटी विंग और हेरिटेज इमारत को छोड़कर सभी ध्वस्त की गई हैं। 
विज्ञापन


इसमें करीब 35 भवन थे। हलवाई की बगीची में एसएन की 5 एकड़ जमीन है। अब इस जमीन पर ही लेडी लायल के लिए नई इमारत बनेगी। कई नई सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। एसएन प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इंटीग्रेटेड योजना के तहत यह कार्य हो रहा है। लेडी लायल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि प्रस्ताव भेजा जा चुका है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नक्शा, बजट समेत अन्य चीजें तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed