{"_id":"6699ed0dab7e6b88280f805e","slug":"lady-lyall-s-condition-garbage-found-in-maternity-ward-water-cooler-also-damaged-cdo-inspection-revealed-truth-2024-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लेडी लायल का हाल: प्रसूता वार्ड में मिला कचरा, वाटर कूलर भी खराब...सीडीओ के निरीक्षण में खुल गई पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेडी लायल का हाल: प्रसूता वार्ड में मिला कचरा, वाटर कूलर भी खराब...सीडीओ के निरीक्षण में खुल गई पोल
Fri, 19 Jul 2024 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:05 AM IST
सार
मुख्य विकास अधिकारी ने लेडी लायल का निरीक्षण किया, तो यहां मिलने वाली सुविधाओं की पोल खुल गई। प्रसूता वार्ड में कचरा बिखरा मिला। इतना ही नहीं वाटर कूलर भी खराब मिले।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी ने लेडी लायल का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रसूता वार्ड में बिखरा कचरा। वेटिंग एरिया में गंदगी। अस्पताल में एसी खराब। तीमारदारों की पेयजल व्यवस्था के लिए लगे वाटर कूलर खराब। न्यू सिक बॉर्न केयर यूनिट से प्रभारी और एनेस्थेटिस्ट गायब। ये नजारा था बृहस्पतिवार को जिला महिला चिकित्सालय (लेडी लॉयल) का। यहां मरीज व तीमारदारों की सुविधाओं की पोल मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह के औचक निरीक्षण में खुल गई। उन्होंने नवजात शिशु वार्ड में प्रभारी चिकित्सक व एनेस्थेटिस्ट पर कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
सीडीओ अपराह्न 3 बजे सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के साथ लेडी लायल का निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्हें तीमारदार गर्मी व उमस से बेहाल मिले। सीडीओ ने पहले लेडी लायल प्रभारी डॉ. रचना गुप्ता को अस्पताल में गंदगी व अव्यवस्थाओं पर चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवजात शिशु वार्ड में प्रभारी चिकित्सक व एनेस्टेटिस्ट गैरहाजिर थे। उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। प्रसूता वार्ड में भर्ती नाई की मंडी निवासी शना पत्नी शफीक से सीडीओ ने प्रसव पूर्व आशा व स्वास्थ्य कर्मियों के संपर्क की जानकारी ली तो पता चला कि कभी किसी ने प्रसूता से कोई संपर्क नहीं किया। सीडीओ ने सीएमओ व लेडी लायल प्रभारी को तत्काल खराब एसी व वाटर कूलर ठीक कराने व सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड नहीं बनने से इलाज में कठिनाई बताई गई।