फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lady Loyal: Uproar of patients for being stopped from entering OPD

लेडी लॉयल में ओपीडी में प्रवेश से रोकने पर मरीजों ने किया हंगामा

Thu, 05 Aug 2021 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Lady Loyal: Uproar of patients for being stopped from entering OPD
लेडी लॉयल अस्पताल की ओपीडी गेट पर लगी महिलाओं की भीड़ - फोटो : Agra City
आगरा। लेडी लॉयल की ओपीडी में बुधवार को भारी अव्यवस्था रही। इलाज के लिए तीन-चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। भीड़ बढ़ने के कारण ओपीडी के गेट पर तैनात गार्ड ने मरीजों को अंदर जाने से रोक दिया। इस पर मरीजों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर प्रभारी ने मरीजों को प्रवेश करने दिया।
विज्ञापन

लेडी लॉयल में बुधवार को 600 से अधिक मरीज आए। काउंटर पर पर्चा बनवाने में करीब डेढ़ घंटा लगा। ओपीडी आए तो यहां भी भारी भीड़ थी। गेट के बाहर ही मरीज जमीन पर बैठ गए। डेढ़ घंटे तक भी नंबर नहीं आया तो मरीज अंदर जाने लगे। इस पर गार्ड ने रास्ते को डंडे से रोक दिया। यह देख मरीज भड़क गए और हंगामा करने लगे। धक्का-मुक्की होने से मरीजों को परेशानी भी हुई। जानकारी पर प्रभारी ने मरीजों को प्रवेश कराया।
विज्ञापन

लेडी लॉयल में ओपीडी के बाहर बैठने के लिए पर्याप्त सीटों की व्यवस्था नहीं की है। यहां पर इलाज में औसतन दो से तीन घंटे लग जाते हैं, ऐसे में लाइन में खड़े होकर परेशान होने पर गर्भवती महिलाएं जमीन पर ही बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के चेंबर में मरीजों की अधिक भीड़ होने पर गार्ड ने ऐसा किया होगा। गार्ड को मरीजों को ओपीडी तक व्यवस्थित ढंग से पहुंचाने के लिए हिदायत देती हूं। बैठने की भी व्यवस्था कराई जा रही है। - डॉ. रेखा गुप्ता, एसआईसी लेडी लॉयल
काजीपाड़ा निवासी रूबी ने बताया कि सुबह नौ बजे आई, पर्चा बनवाने में करीब डेढ़ घंटा लग गया। ओपीडी पहुंची तो यहां भी 12 बजे तक इंतजार करती रही। बैठने तक के लिए व्यवस्था नहीं है। गार्ड ने रास्ता ही रोक दिया।

गोकुलपुरा निवासी रेखा देवी ने बताया कि सवा नौ बजे आकर पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगी। यहां दो घंटे में पर्चा बना। इसके बाद ओपीडी आई तो यहां भी डेढ़ घंटा इंतजार करना पड़ा, लाइन में खड़े होने से परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed