फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lady Loyal: Shortage of coolers, fans blowing hot air

लेडी लॉयल : कूलरों की कमी, पंखे फेंक रहे गर्म हवा

Fri, 24 Apr 2026 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Lady Loyal: Shortage of coolers, fans blowing hot air
आगरा। महिला चिकित्सालय (लेडी लॉयल) में कूलरों की कमी है। वार्ड में एक ही कूलर लगा है। पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं। इससे गर्भवती महिला, प्रसूताओं और नवजात को दिक्कत हो रही है। ठंडे पानी की भी किल्लत है। इससे मरीजों के लिए तीमारदारों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

लेडी लॉयल की तीसरी मंजिल पर बने वार्ड में 30-40 गर्भवती-प्रसूताएं भर्ती हैं। भीषण गर्मी से बचाव के लिए यहां पर एक ही कूलर लगाया गया है। पारा अधिक होने से वार्ड ठंडा नहीं हो पा रहा। यहां लगे पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे हैं। इससे गर्भवती, प्रसूताओं को गर्मी झेलनी पड़ रही है। नवजात की हालत खराब होने का भी खतरा है। लेडी लॉयल के 100 मैटरनिटी विंग में एक ही मंजिल पर पानी की व्यवस्था है। ये भवन चार मंजिला है, इस पर मरीजों के लिए पानी लेने के लिए परेशानी हो रही है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्पलता ने बताया कि कूलर बढ़ाए जा रहे हैं। पानी की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन-----
पानी के लिए हो रही परेशानी

गर्मी में पानी की बार-बार जरूरत पड़ती है। ऐसे में हर बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। हर मंजिल पर पानी की व्यवस्था हो जाए तो आसानी होगी।
- शिवानी, आगरा कैंट
-------
एक कूलर नाकाफी, दो लगाए जाएं

वार्ड में एक ही कूलर लगा है। गर्मी अधिक होने से ये कम हैं, इनको बढ़ाया जाना चाहिए। पंखे भी गर्म हवा दे रहे हैं। तीमारदारों के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पिंकी शर्मा, खंदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed