फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady found dengue positive

महिला निकली डेंगू संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 60 पर

Mon, 31 Oct 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
lady found dengue positive
कासगंज जिला अस्पताल पर लगी मरीजों की कतार - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। एक महिला डेंगू पीड़ित मिली। अब मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 60 पर पहुंच गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार बढ़ते डेंगू मामलों से लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को 1058 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। इससे पर्चा काउंटर, चिकित्सक कक्ष और दवा घर पर लंबी कतारें लगी रहीं। मरीजों को अपना इलाज कराने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल पर महिलाओं और बच्चों की संख्या भी अच्छी खासी रही। अस्पताल पर पहुंचने वाले मरीजों में 148 मरीज बुखार की शिकायत लेकर आए। डेंगू के लक्षण पाए जाने पर सोमवती (30) पत्नी अवधेश निवासी कादरबाड़ी की जांच कराई गई। जांच में वह संक्रमित निकल आई। इसके बाद महिला को भर्ती कर लिया गया। ग्राम कादरबाड़ी में अब तक 15 मरीज डेंगू संक्रमित निकल चुके है। इसके अलावा अस्पताल पर 41 मरीज डायरिया के व 44 मरीज सांस की बीमारी से पीड़ित होकर आए। इन मरीजों को आवश्यक दवाएं दी गई।
विज्ञापन

ग्राम कादरबाड़ी में डेंगू मरीज सामने आने के बाद दवा का छिड़काव और फोगिंग कराई गई है। इससे मच्छरों का प्रकोप कम हो सके। अब तक जिले में 60 मरीज डेंगू संक्रमित निकल चुके हैं। - आलम सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल पर मरीजों की काफी भीड़ रही। इस समय मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जिसका असर सेहत पर पड़ रहा है। इस मौसम में सावधानी की आवश्यकता है-डा. कृष्ण अवतार, प्रभारी सीएमएस
रिपोर्ट मनोज माहेश्वरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed