फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady died in road accident

मोपेड की टक्कर से भाभी की मौत, ननद बाल बाल बची

Mon, 31 Oct 2022 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
lady died in road accident
पटियाली। ग्राम दीवान नगला के निकट खेत से घर वापस जाते समय एक मोपेड ने भाभी को टक्कर मार दी। अलीगढ़ ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई। जबकि ननद बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

दीवान नगला निवासी साधना (28) पत्नी महेंद्र पाल अपनी ननद सीमा के साथ खेत पर गई हुई थी। दोपहर के समय जब वह खेत से अपने घर वापस जाने के लिए सड़क पार कर रहीं थी तभी मोपेड ने साधना को टक्कर मार दी। हादसे में साधना गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि सीमा बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर परिजन भी वहां आ गए। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए उनको अलीगढ़ रेफर कर दिया। जब परिजन उनको अलीगढ़ लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उनके शव को वापस ले आए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दुधमुंही सहित चार बच्चे हुए मां की ममता से वंचित
पटियाली। मृतक साधना के चार बच्चे हैं। सबसे छोटी बेटी अनामिका एक माह की है। मां की मौत हो जाने से अब पति व अन्य परिजनों के सामने इसके पालन पोषण की चिंता है। इसके अलावा हर्ष (7), बेटी चांदनी (4) एवं अनन्या (डेढ़ ) वर्ष की है। ये चारों बच्चे मां की ममता से वंचित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed