{"_id":"5e9935dd8ebc3e7692504363","slug":"lady-constable-doing-duty-with-her-one-year-old-son-in-lockdown-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में ड्यूटी के साथ निभा रहीं मां का फर्ज, महिला सिपाही के जज्बे को सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में ड्यूटी के साथ निभा रहीं मां का फर्ज, महिला सिपाही के जज्बे को सलाम
Fri, 17 Apr 2020 10:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
मासूम बेटे को गोद में लिए महिला सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लॉकडाउन के दौरान यूं तो पूरा पुलिस महकमा अपना फर्ज निभाने में जुटा हुआ है। लेकिन मैनपुरी जिले में एक महिला पुलिसकर्मी ऐसी भी हैं, जो न केवल 'खाकी' का फर्ज निभा रही हैं, बल्कि मां की ममता का धर्म भी निभा रही हैं।
मैनपुरी के बाईपास रोड पर एक महिला कांस्टेबल की ड्यूटी चेकिंग में लगाई गई है। महिला कांस्टेबल के बेटे की उम्र महज एक साल है। ऐसे में उसे घर पर छोड़ना भी संभव नहीं। लिहाजा इस महिला कांस्टेबल ने दोनों फर्ज एक साथ निभाने की ठान ली।
महिला कांस्टेबल 25 मार्च से लगातार हर दिन 12 घंटे ड्यूटी कर रही हैं। इस दौरान महिला कांस्टेबल के साथ उनका मासूम बेटा ही रहता है। चिलचिलाती धूप में बच्चा कई बार परेशान हो जाता है, लेकिन खाकी के फर्ज के आगे एक मां का दिल फिर भी नहीं पसीजता है।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में महिला कांस्टेबल ने अपना नाम प्रकाशित न करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वो देश के लिए बस अपना फर्ज निभा रही हैं। ड्यूटी के साथ वो अपने बेटे की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखती हैं।