फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ladies representative should be understand their role

महिला जनप्रतिनिधि अपनी भूमिका को समझें: सरोजनी

Sun, 01 May 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 01 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
ladies representative should be understand their role
सराोजनी अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
महिला जनप्रतिनिधियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हैं। वे घूंघट से बाहर निकलकर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम महिलाओं तक पहुंचाने का काम करें।
विज्ञापन

सपा विधायक डा. सरोजनी अग्रवाल ने यह बातें लोहामंडी स्थित अग्रसेन भवन में शनिवार को आयोजित महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि संस्था असीम नारी शक्ति महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। संस्था के कार्यों की जानकारी दी भी। मेयर इंद्रजीत आर्य ने कहा कि महिलाएं प्रधान, बीडीसी सदस्य तो बन जाती हैं, लेकिन उनका काम पति या घर के पुुरुष संभालते हैं। अब समय बदला है, महिलाएं खुद कमान संभालें। सपा के शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी ने कहा कि महिलाएं अब किसी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सुनीता यादव, राजाबेटी बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव, आशा खंडेलवाल, आरती अग्रवाल आदि का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में जिले की जनप्रतिनिधि महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला हेल्प लाइन 1090 के बारे में भी बताया। इस मौके पर असीम नारी शक्ति संस्था की पदाधिकारी, प्रधान, बीडीसी सदस्य, पार्षद और महिला सभासद मौजूद रहीं। संचालन अनिल अरोड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed