{"_id":"6047bde08ebc3ec39c36c5ce","slug":"ladies-commited-the-sucied-kasganj-news-agr4839493102","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने साड़ी से फांसी लगाकर पंखे से लटककर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने साड़ी से फांसी लगाकर पंखे से लटककर की आत्महत्या
विज्ञापन
कासगंज के सिढ़पुरा में महिला की आत्महत्या के बाद एकत्रित ग्रामीण
- फोटो : KASGANJ
क्षेत्र के ग्राम गंगसारा में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेजा है। हालांकि अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
गंगसारा निवासी राधादेवी (32) पत्नी श्याम सिंह ने सोमवार रात पंखे से साड़ी बांध कर फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। जब परिजनों ने उसके शव को पंखे से लटका देखा तो उनमें चीत्कार मच गया। परिजनों के विलाप करने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की सूचना उसके मायके ग्राम छटिंका थाना दशरथपुर जनपद एटा दी गई। जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि महिला ने आत्महत्या क्यों की है। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। परिजनों ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया
फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली राधादेवी पत्नी श्याम सिंह के दो मासूम एक चार वर्षीय लड़का और एक दो वर्षीय लड़की है। उसकी मौत से दोनों ही मासूमों के सिर से मां का साया उठ गया।

कासगंज के सिढ़पुरा में महिला की आत्महत्या के बाद एकत्रित ग्रामीण- फोटो : KASGANJ

कासगंज के सिढ़पुरा में वह पंखा जिसपर फांसी लगाकर महिला ने आत्महत्या की- फोटो : KASGANJ
विज्ञापन