{"_id":"5d848bcd8ebc3e93a553d7dc","slug":"labrador-retriever-dog-stolen-by-two-man-police-arrests-and-send-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वकील साहब का कुत्ता चोरी हुआ तो पुलिस की शामत आई, दो युवक भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील साहब का कुत्ता चोरी हुआ तो पुलिस की शामत आई, दो युवक भेजे जेल
Fri, 20 Sep 2019 01:51 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
लैब्राडोर कुत्ता चोरी के आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी ईदगाह कालोनी से अधिवक्ता ललित कुमार शर्मा का कुत्ता घर के बाहर से चोरी हो गया। पुलिस ने कुत्ता चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुरानी ईदगाह कालोनी निवासी अधिवक्ता ललित कुमार शर्मा सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उनके पास तीन साल का लैब्राडोर कुत्ता था। नौ सितंबर को कुत्ता घर से बाहर निकल गया। इसके बाद वापस नहीं आया।
ललित कुमार ने कुत्ते की तलाश की। इसमें पता चला कि दो युवक कुत्ते को ले जा रहे थे। दोनों कूड़ा बीनने का काम करते थे। ललित कुमार शर्मा ने दोनों को ढूंढ निकाला। उन्होंने बताया कि आगरा कैंट रोड निवासी कबाड़ा व्यवसायी जमाल को कुत्ता दिया था। मगर, जमाल ने सही जवाब नहीं दिया।

वहीं पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत लेने के बाद भी मुकदमा भी दर्ज नहीं किया है। इसके बाद अधिवक्ता इस संबंध में सांसद मेनका गांधी की एनजीओ पीएफए में शिकायत की। पीएफए के हस्तक्षेप करने के बाद 18 सितंबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि इस मामले में कूड़ा बीनने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक नगला पद्मा निवासी पवन उर्फ हबड़ी और दूसरा मोहल्ला सराय निवासी गुलशन हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया।
क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए थे। इनमें दोनों नजर आ रहे थे। इस पर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की है। अब जमाल से भी पूछताछ की जाएगी।