{"_id":"6aa98260ae1ad996030b04ac","slug":"labourer-drowns-in-water-filled-pit-in-a-field-identified-via-aadhaar-card-agra-news-c-421-1-sagr1004-17186-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेत में पानी भरे गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेत में पानी भरे गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।यमुना नदी में डूबे किशोर ओमकार का फाइल फोटो स्रोत परिजन
बाह। संदिग्ध परिस्थिति में जरार-पार्वतीपुरा मार्ग स्थित बाग का पुरा गांव के नजदीक बंजर पड़े खेत के गड्ढे में भरे पानी में गिरने से युवक की मौत हो गई। शव के पास अंगौछे में आटे-सब्जी की थैलियां एवं देसी शराब का पव्वा बंधा मिला। आधार कार्ड से मृतक के शव की पहचान हो सकी।
मंगलवार की सुबह 11 बजे करीब बाग का पुरा गांव के नजदीक सड़क से 20 मीटर की दूरी पर बंजर खेत के गड्ढे में भरे पानी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों और किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया गड्ढे से युवक का कीचड़ से सना शव बाहर निकाला। युवक के पेंट का हुक खुला था। तलाशी लेने पर उसकी जेब से आधार कार्ड निकला, जिससे मृतक की पहचान गांव झाड़े की गढ़ी निवासी सूरज (32) के रूप में हुई। गड्ढे के पास अंगौछे में बंधी आटे और सब्जी की थैलियां, एक शराब का पव्वा और पानी की बोतल पड़ी मिली। सूचना पाकर पहुंचे परिजन ने पुलिस को बताया सूरज जेसीबी चलाने एवं लकड़ी काटने की मजदूरी करता था। सोमवार रात को वह घर नहीं पहुंचा। वह तलाश में जुटे थे। पुलिस युवक के गड्ढे में भरे पानी में गिरने से हुई मौत की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है। प्रथम दृष्टया पुलिस शौच के बाद पानी लेते समय गिरने का अनुमान लगा रही है।
शव देख बेसुध हुई पत्नी
- बंजर खेत के गड्ढे में मिले पति के शव को देख पत्नी किरन सुधबुध खो बैठी। मृतक ने अपने पीछे छोटे-छोटे 2 बच्चे छोड़े हैं। ढांढस बंधाने वालों से वह बार बार यही सवाल पूछ रही थी कि बच्चे कैसे पलेंगे? सूरज के अलावा परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। सूरज की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन
पानी और कीचड़ से भरे गड्ढे में युवक का शव मिला है। गड्ढे में गिरने की वजह की जांच हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।- जितेंद्र कुमार, एसीपी, बाह