फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LABOUR DIED IN ROAD ACCIDENT

भट्ठा पर जा रहे मजदूर को किसी वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 02 Nov 2022 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
LABOUR DIED IN ROAD ACCIDENT
बरनाहल। गांव सहिदाबाद के पास सोमवार की शाम भट्ठा पर जा रहे एक मजदूर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी 50 वर्षीय सत्यपाल सहिदाबाद के पास स्थित एक भट्ठा पर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सोमवार की शाम वह घर से भट्ठा की ओर जा रहा था, सहिदाबाद के पास पैदल जाते समय मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क के नीचे खाई में जा गिरा। कुछ देर बाद वहां से गुजरे एक ग्रामीण ने सत्यपाल का शव पड़ा देख परिजन को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष जैकब फर्नाडीज ने मौके पर पहुंच कर शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed