फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   labour died by electric shock

होर्डिंग की एंगिल में दौड़ा करंट, एक की मौत, एक गंभीर

Sun, 09 Jan 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
labour died by electric shock
कासगंज होर्डिंग में करंट आने से मौत का शिकार उमेश का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज-सोरों रोड पर कलेक्ट्रेट के बाहर होर्डिंग उतार रहे दो युवक करंट की चपेट में आ गए। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा झुलस गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक सीतापुर जिले के महमदाबाद के रहने वाले हैं। बताया गया है कि युवक एक कार्यदाई संस्था के अधीन थे जो आचार संहिता लागू होने के बाद होर्डिंग उतार रहे थे। होर्डिंग की एंगिल समीप से गुजर रहे विद्युत तारों से छू गई और लोहे की एंगिल में करंट दौड़ गया। सूचना विभाग ने विभागीय उच्चाधिकारियों व परिजनों को घटना की जानकारी दी। देर रात परिजन भी कासगंज पहुंच गए।
विज्ञापन

महमदाबाद निवासी रोहित और उमेश एक संस्था के अधीन काम के लिए कासगंज में आए थे। बताया गया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सूचना विभाग लखनऊ की ओर से नामित एक संस्था ने सरकारी योजनाओं के बैनर होर्डिंग हटाने का काम शुरू किया। शनिवार देर शाम लगभग सात बजे दोनों युवक सोरों रोड स्थित कलक्ट्रेट के बाहर सरकारी योजनाओं की जानकारी देते लगे बैनर होर्डिंग हटा रहे थे। जिस स्थान पर होर्डिंग लगे थे, वहां विद्युत तार भी गुजर रहे थे। होर्डिंग उतारते समय लोहे की एंगिल किसी तरह समीप से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तारों से जा टकराई। इससे रोहित को करंट लगा। उसकी छटपटाहट देख उमेश ने बचाने की कोशिश की और उमेश भी करंट की चपेट में आ गया। झटका लगने से दोनों ही दूर जा गिरे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उमेश की मौत हो गई, जबकि रोहित की हालत गंभीर बनी हुई है। उमेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर अपर जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed