फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laborers trembling remembering the scene of death

मौत का मंजर याद कर कांप उठते मजदूर

Sun, 23 May 2021 09:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Laborers trembling remembering the scene of death
कासगंज। जिला अस्पताल में भर्ती मजदूर मौत के मंजर को याद कर कांप उठते हैं। अस्पताल में भर्ती घायल किसरौली निवासी विजय ने बताया कि जब लिंटर का मसाला खत्म हो गया तो सभी मजदूर मसाला बनाने में जुट गए। कुछ मजदूर नीचे थे कुछ लिंटर के ऊपर काम कर रहे थे। इसी बीच गार्डर खिसके और भरभराकर लिंटर गिर गया। जब तक कुछ समझ पाते मजदूर मलबे में दब गए। बताया कि हम सरियों के बीच फंस गए। गनीमत थी कि मलबा इधर-उधर हट गया और स्वयं तो कोशिश की है और अन्य लोगों की मदद से मलबे से बाहर निकल पाए।
विज्ञापन

घायल मजदूर अजय और धर्मेंद्र ने बताया कि रात में लिंटर डालने का काम शुरू कर दिया था। जो सुबह तक पूरा नहीं हो पाया। सुबह मसाला बनाने में जुटे हुए थे। उस समय समझ ही नहीं पाए कि कब गार्डर खिसके और तेजी के साथ लिंटर का मलबा नीचे आ गया। बचाव के लिए चीखे और चिल्लाए। मलबे से लगी चोटों का दर्द था वहीं मौत के मुंह से बाहर निकलने की छटपटाहट भी थी।
विज्ञापन

सीने में दर्द से कराह रहे मजदूर
अस्पताल में भर्ती घायल में तीन मजदूर ऐसे हैं जिनके सीने और पसलियों में काफी गंभीर चोटें हैं। चिकित्सकों ने उन्हें उचित उपचार तो दिया ही है, एक्स रे और अन्य जांचें भी कराई हैं। हादसे में घायल मजदूरों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोई मजदूर रेफर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed