फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   laborer was burnt alive after falling into a brick kiln his entire body was burnt to ashes in a moment

Etah: ईंट के भट्ठे में गिर कर जिंदा जल गया मजदूर, पूरा शरीर जल कर पल भर में हो गया राख

Mon, 20 May 2024 03:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 May 2024 03:27 PM IST
सार

एटा में ईंट भट्ठा मालिक की जल कर मौत हो गई। वह कोयले को भट्टी में डाल रहा था, उसी समय पैर फिसल गया। मजदूर जलती भट्ठी के अंदर चला गया। भट्ठा के चैंबर के अंदर आग काफी तेज थी।कुछ ही पल में उसका आधे से अधिक शरीर जल कर राख हो गया।

 

विज्ञापन
laborer was burnt alive after falling into a brick kiln his entire body was burnt to ashes in a moment
ईंट के भट्ठे में गिर कर जिंदा जल गया मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के निधौलीकलां थाना क्षेत्र के नगला बारी स्थित आरवी ईंट भट्ठा पर कोयला झोंकते समय पैर फिसल गया, जिससे मज़दूर की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भिजवाया है।
विज्ञापन


कोशाम्बी जिले के गांव अंसारपुर निवासी बृजेश कुमार 45 निधौलीकलां के गांव बरी स्थित आरवी ईट भट्ठा पर मज़दूरी का काम करता था। सोमवार की दोपहर मज़दूरी के समय भट्ठे में कोयला झोंक रहा था। मज़दूर का पैर नाली में फंस गया, जिससे वह निकल नहीं पाया और भट्ठे में गिर गया। साथ में काम कर रहे मज़दूरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर पहुंचे अन्य लोगों ने दीवार तोड़कर मज़दूर को बाहर निकाला, तब तक मज़दूर की जलकर मौत हो चुकी थी। सूचना और पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed