फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laborer gets electrocuted while dumping linter, dies

Agra News: लिंटर डालने के दौरान करंट से झुलसा मजदूर, मौत

Tue, 12 Nov 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Laborer gets electrocuted while dumping linter, dies
कासगंज। शहर में एक निर्माणाधीन मकान में लिंटर डालने के दौरान मजदूर हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। इसके चलते वह बुरी तरह झुलस गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना गंजडुंडवारा अंतर्गत गांव बासी निवासी मुकेश (30) पुत्र रघुवीर लिंटर-सरिया डालने का कार्य करता है। मुकेश मंगलवार की सुबह अन्य मजदूरों के साथ शहर के अशोक नगर में कमल सोलंकी के मकान में दूसरी मंजिल पर लिंटर का काम कर रहा था। इसी दौरान वह 11 हजार की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के बहनोई सुरजीत ने बताया कि मृतक का परिवार दिल्ली में रहता है। पत्नी का नाम नीलम और एक छह वर्ष की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed