फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laborer dies due to snake bite in agra

झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान: मजदूर को सांप ने डसा, इलाज न कराने पर हुई माैत; परिवार में मचा कोहराम

Wed, 19 Aug 2026 05:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 19 Aug 2026 05:56 PM IST
सार

सांप ने मजदूर के हाथ की एक अंगुली में डस लिया। अंगुली से लिपटे सांप को सुरेश कुमार ने दूसरे हाथ से छिटक कर फेंक दिया। अस्पताल जाने की बजाय अंधविश्वास के फेर में पड़ गए। इससे हालत बिगड़ती चली गई। सुरेश की माैत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Laborer dies due to snake bite in agra
सुरेश का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बाह के चित्राहाट के नगला सुरई गांव में बुधवार सुबह 5 बजे खेतिहर मजदूर सुरेश कुमार (40) को सांप ने डस लिया। परिजन अंधविश्वास में झाड़ फूंक कराते रहे, समय से इलाज न मिलने की वजह से जान चली गई। मृतक के परिवार में मातम पसर गया। खेतिहर मजदूर की मौत से तीन बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया। 
विज्ञापन


नगला सुरई गांव के सुरेश कुमार पुत्र भीमसेन खेतिहर मजदूर थे। खेतों में काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह तड़के 5 बजे अपने घर में जमीन पर सो रहे थे। तभी सांप ने हाथ की एक अंगुली में डस लिया। अंगुली से लिपटे सांप को सुरेश कुमार ने दूसरे हाथ से छिटक कर फेंक दिया। सांप के डसने की जानकारी अपनी पत्नी कलावती उर्फ निशा को बताया। उन्होंने परिजन और पड़ोसियों को सर्पदंश की जानकारी दी। सांप के डसने के बाद परिजन अंधविश्वास के फेर में पड़ गए। 
विज्ञापन


 

इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़ फूंक कराने में जुट गए। जब रिश्तेदार घर पर पहुंचे, तब सुरेश कुमार की बिगड़ी हालत को देख कर इलाज के लिए जैतपुर सीएचसी ले पहुंचे। जैतपुर से सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में सांसे थमने पर घर लौट आए। इसके बाद परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को कॉल किया और एंबुलेंस की मदद से सुरेश कुमार को इलाज के लिए बाह सीएचसी ले पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

मृतक ने अपने पीछे पत्नी कलावती उर्फ निशा, तीन बच्चे अंकुश (10), लवकुश (8), कार्तिक (5) को छोड़ा है। सुधबुध खोई मृतक की पत्नी तीन बच्चों की परिवरिश को लेकर चिंतित है। सुरेश कुमार के बाद परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। सर्पदंश से मौत की सूचना पर राजस्व लेखपाल रामदास शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। चित्राहाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed