फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   labor woman got injured after falling from the roof of the second floor in the attack of monkeys

Agra News: छत पर खाना खा रही थी महिला, तभी बंदरों ने कर दिया हमला

Sun, 11 Dec 2022 03:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Dec 2022 03:46 PM IST
सार

पति के शोर मचाने पर लोग जुट गए। इसके बाद ही बंदरों के झुंड को भगाया जा सका। महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
labor woman got injured after falling from the roof of the second floor in the attack of monkeys
बंदर का आतंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज के केदार नगर में शनिवार को बंदरों के हमले में श्रमिक महिला दूसरी मंजिल की छत से गिरकर घायल हो गई। बंदर उससे रोटी छीनने का प्रयास कर रहे थे। महिला ने बचने का प्रयास किया तो बंदरों ने काटने की कोशिश भी की। अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पश्चिमपुरी में रहने वाले बब्बू और उनकी पत्नी कोमल मजदूरी करते हैं। केदार नगर में प्रमोद के मकान में कार्य कर रहे थे। शनिवार दोपहर को डेढ़ बजे पति-पत्नी छत पर खाना खा रहे थे। तभी बंदरों का झुंड आ गया। बंदर रोटियां छीनने के लिए झपटने लगे। कोमल ने बचने की कोशिश की। एक बंदर ने उन्हें जोर से झटका दिया, जिससे वो छत से नीचे गिर गईं। वह पड़ोसी की छत पर प्लास्टिक की शेड पर गिरीं। शेड टूटने के कारण नीचे आ गईं। उनके चेहरे, हाथ और पैर में चोट लगी है। पति के शोर मचाने पर लोग जुट गए। इसके बाद ही बंदरों के झुंड को भगाया जा सका। कोमल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

विज्ञापन

झुंड के आने की नहीं थी उम्मीद

पति बब्बू ने बताया कि वह दोपहर में छत पर आ जाते थे। इसके बाद खाना खाते थे। एक दो बंदर आ जाते थे। उनके मांगने पर खाना भी डालते थे। मगर, शनिवार को 10 से 12 बंदर आ गए और झपट्टा मारने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं 

शहर में बंदरों के हमले में लोगों की जान भी जा चुकी हैं। पुराने शहर में वृद्ध की मौत हो गई थी। एमजी रोड पर बाइक के आगे आने की वजह से अधिवक्ता की जान चली गई थी। रकाबगंज में छत से युवक गिर गया था। कई बार लोग घायल हो चुके हैं। रुनकता में एक बंदर नवजात को उठाकर ले गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed