फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Labor Minister Swami Prasad Maurya Speech In Agra

श्रमिकों के बच्चों के लिए बनेंगे अटल आवासीय विद्यालय, स्वामी प्रसाद मौर्य ने की घोषणा

Wed, 16 Dec 2020 08:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 16 Dec 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
Labor Minister Swami Prasad Maurya Speech In Agra
मंच पर स्वामी प्रसाद मौर्य व अन्य अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि श्रमिकों के बच्चे आवासीय विद्यालयों में निशुल्क पढ़ेंगे। 18 मंडल में 18 अटल आवासीय विद्यालय खोले जा रहे हैं। प्रत्येक विद्यालय में एक हजार छात्रों का प्रवेश होगा। 12 से 15 एकड़ में 70 लाख रुपये की लागत से विद्यालय बनेगा। वर्ष 2021 से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन



स्वामी प्रसाद मौर्य मंगलवार को बीडी जैन कॉलेज के परिसर में श्रम विभाग के हितलाभ वितरण एवं मिशन शक्ति अभियान जागरूकता कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मजदूरों को गंभीर बीमारियों का सरकारी अस्पतालों में निशुल्क इलाज मिलेगा। श्रम विभाग में पंजीकरण-नवीनीकरण निशुल्क है। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए जनसुविधा केंद्र का पैैसा भी रसीद जमा करने पर विभाग देगा।
विज्ञापन


उप श्रमायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पंजीकृत 21972 अधिष्ठानों से साढ़े तीन अरब से अधिक का उपकर वसूला। 4,29,595 श्रमिकों को 1,09,43,29,053 की धनराशि वितरित की और आपदा राहत योजना में 1,27,168 श्रमिकों के खाते में 12,71,68,000 रुपये जमा कराए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक रामप्रताप चौहान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन वीनेश मित्तल और सोमा जैन ने किया। जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष भानू महाजन, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, डॉ. रामबाबू हरित, दीपक ढल भी मौजूद रहे। 

महापौर को मंत्री ने टोका
महापौर नवीन जैन ने कहा कि श्रमिकों के बच्चों को कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाने और अच्छे अस्पतालों में निशुल्क इलाज की भी व्यवस्था की जानी चाहिए। इस पर मंत्री ने टोकते हुए कहा, योजनाएं हैं।


योजनाओं के लाभार्थी
- 276 श्रमिकों की बेटियों को दी साइकिल
- 1,72,70,000 रुपये दिए 313 लाभार्थियों को कन्या विवाह योजना में
- 2,91,75,000 रुपये दिए 122 श्रमिकों को मृत्यु, विकलांगता एवं अक्षमता सहायता योजना में
- 13,55,534 रुपये दिए 76 श्रमिकों को शिशु-मातृत्व एवं बालिका आशीर्वाद योजना में
- 2,14,75,000 रुपये बांटे 7,293 श्रमिकों को चिकित्सा सहायता योजना में
- 65,96,146 की धनराशि का कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम में वितरण

 

किनारे पर सीट देख भड़क गए रामप्रताप
समारोह में शामिल होने आए विधायक रामप्रताप चौहान मंच पर किनारे पर सीट होने पर भड़क गए। कहा कि इतनी दूर बैठूूंगा, मंत्रीजी-सांसद के पास कुर्सी लगवानी चाहिए। वह जाने लगे तो सांसद के पास उनकी कुर्सी लगाई गई।

‘सपा सरकार में दलाल ले जाते थे श्रमिकों की साइकिल’
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा सरकार में श्रमिकों को मिलने वाली साइकिल दलाल ले जाते थे या चहेतों को दिला दी जाती थीं। लेकिन अब ऐसा नहीं है। कार्यक्रम के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए मौर्य ने किसान आंदोलन पर कहा कि किसान भाजपा के साथ हैं। उनसे बातचीत कर मसला हल हो जाएगा। विरोधी आंदोलन की आड़ में जो साजिश रच रहे हैं, वह सफल नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed