फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kusthi in mainpuri, Sports news

हसनपुर के पहलवानों ने जीती माध्यमिक स्तर की कुश्ती

Sat, 05 Oct 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
kusthi in mainpuri, Sports news
सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर में जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते पहलवान - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। माध्यमिक विद्यालय जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता शनिवार को गांव हसनपुर में संचालित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में हुई। प्रतियोगिता में सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर के पहलवानों ने दांव-पेच लगाते हुए कुश्ती जीत ली। जबकि सनातन धर्म इंटर कॉलेज दौलतपुर के स्कूली पहलवान दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

शनिवार को जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के सभी वर्गों में सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर के प्रतिभागियों को दबदबा रहा।
विज्ञापन

जबकि सनातन धर्म इंटर कॉलेज दौलतपुर के प्रतिभागी दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में इसके अतिरिक्त जनता इंटर कॉलेज नौनेर, अतर सिंह यादव इंटर कॉलेज घिरोर, एसपीएनवी इंटर कॉलेज डुडवा के प्रतिभागियों ने भी प्रतिभाग किया। व्यायाम शिक्षक नगेंद्र सिंह चौहान व कन्हैयालाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आराध्य पांडेय, इंद्रजीत सिंह, रघुवीर प्रसाद, अवनीश कुमार, विशोक सिंह, जितेंद्र कुमार, अनिल कुमार, चंद्रप्रकाश, सागरचंद्र, रामविलास यादव, जीतेश कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed