फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kusmara police caught the criminals who ran away after looting from Kannauj

Agra News: कन्नौज से लूट कर भागे बदमाश कुसमरा पुलिस ने पकड़े

Thu, 29 May 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 29 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Kusmara police caught the criminals who ran away after looting from Kannauj
कुसमरा। कन्नौज के गुरसहायगंज से लूट की घटना को अंजाम देकर भागे कार सवार बदमाशों को कुसमरा पुलिस ने पकड़ लिया। कन्नौज पुलिस भी कुछ देर बाद मौके पर आ गई। पकड़े गए चारों बदमाशों को कन्नौज पुलिस अपने साथ ले गई। जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर में कपड़े की फेरी करने गए कार सवार चार बदमाश शाहरुख, अनन, भूरा और नाजिम निवासी मेरठ ने एक महिला को घर में अकेला देख चाकू के बल पर लूट की वारदात अंजाम दी। वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार बदमाश कुसमरा की ओर भाग निकले। गुरसहायगंज थाना पुलिस ने कुसमरा चौकी इंचार्ज आदेश भारद्धाज को फोन कर बदमाशों को पकड़ने में सहयोग मांगा। इसके बाद चौकी इंचार्ज ने रामनगर रोड पर घेराबंदी कर कार सवार चारों बदमाशों को पकड़ लिया। कुछ ही देर में वहां कन्नौज पुलिस आ गई और चारों बदमाशों को कार सहित अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed