फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kumar Vishwas targets Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal over Punjab FIR

Agra: कुमार विश्वास की भगवंत मान को नसीहत, कहा- पंजाब वो चलाएंगे या दिल्ली में बैठा एक आदमी

Wed, 12 Oct 2022 07:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Oct 2022 07:36 PM IST
सार

कुमार विश्वास ने एफआईआर को रद्द करने के फैसले पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना भी साधा। 

विज्ञापन
Kumar Vishwas targets Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal over Punjab FIR
प्रख्यात कवि कुमार विश्वास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने पंजाब में उनके विरुद्ध हुई एफआईआर निरस्त करने के हाईकोर्ट के निर्णय पर आभार जताया। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को नसीहत दी कि भगवंत मान को तय करना है कि पंजाब वो चलाएंगे या दिल्ली में बैठा एक आदमी। बता दें कि कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी (आप) के नेता रह चुके हैं। पंजाब में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसमें आरोप लगाया था कि कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक बताया। इस एफआईआर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। 

विज्ञापन

हाईकोर्ट का जताया आभार 

कुमार विश्वास बुधवार को चित्रकूट से वापस नोएडा जा रहे थे। वह कुछ देर के लिए आगरा में रुके। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि ये मामला सत्ता के दुरुपयोग का है। अभिव्यक्ति की आजादी को इस तरह से एफआईआर से दबा नहीं सकते। कुमार ने एफआईआर को रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना भी साधा। 

विज्ञापन

केजरीवाल पर साधा निशाना 

कुमार विश्वास ने कहा कि भगवंत मान उनके छोटे भाई जैसे हैं। उन्हें वो ही पार्टी में लाए थे। उन्होंने कहा कि अब भगवंत को तय करना है कि पंजाब को वो चलाएंगे या दिल्ली में बैठा एक आदमी या उसके चिंटू चलाएंगे। कुमार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना स्वाभिमान जगाने की नसीहत दी। वहीं केजरीवाल पर कहा कि इस बार उन्होंने गलत छत्ते में हाथ डाल दिया है। पंजाब जल्दी सबक सिखा देगा। कुमार विश्वास ने इनर रिंग रोड स्थित टोल पर नाश्ता किया। इसके बाद नोएडा रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed