फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kuhu and Chris won the title battle on the first day

कुहू और क्रिस ने पहले दिन जीती खिताबी जंग

Sat, 07 Aug 2021 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kuhu and Chris won the title battle on the first day
जिला जय अंबे बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट के शुभारंभ करते मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि। - फोटो : Agra City
आगरा। जिला जय अंबे ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दिन बैडमिंटन खिलाड़ी कूहू और क्रिस ने अपने-अपने वर्ग में खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जय अंबे बैडमिंटन एकेडमी में शुरू हुए टूर्नामेंट में अंडर-11 बालिका वर्ग में कूहू ने दया सिंह को फाइनल मुकाबले में 21-05 और 21-06 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बालक वर्ग में अतीक अहम और शुभम सोलंकी ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। अंडर-13 बालक वर्ग में एकल मुकाबले में क्रिस सुवेन त्यागी ने चंद्रकांत को 21-15 और 21-17 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।
अंडर-11 में बालक वर्ग अतीक अहमद और शुभम सोलंकी ने फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में कूहू ने दया सिंह से 21-05 औ 21-06 से हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। अंडर-15 बालक वर्ग में सुमित चाहर और अर्पित ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में दिव्यांशी गौतम ने प्रेरणा को 30-06 से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि अपर जिला जज प्रथम महेश नौटियाल और फिरोजाबाद के अपर जिला जज प्रथम जितेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विनोद शीतलानी, सचिव राहुल पालीवाल, कोषाध्यक्ष आसिफ अली रहे। अतिथियों को स्वागत एकेडमी के संचालक राजीव यादव और हर्ष प्रताप सिंह ने किया। चीफ रेफरी नंदी रावत की देखरेख में सभी मैच खेले गए। अंपायर अमित उपाध्याय, हरेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed