{"_id":"60200a108ebc3e27e53d4a54","slug":"kshatriya-mahasabha-to-work-on-consensus-for-construction-of-kashi-and-mathura-temples-vrindavan-news-agr4796686133","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी और मथुरा मंदिर निर्माण के लिए आम सहमति पर काम करेगी क्षत्रिय महासभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी और मथुरा मंदिर निर्माण के लिए आम सहमति पर काम करेगी क्षत्रिय महासभा
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अधिवेशन को संबोधित करते राष्टीय अध्यक्ष मानव?
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। अयोध्या की तर्ज पर काशी, मथुरा में भी भव्य मंदिर निर्माण की मांग को लेकर आम सहमति के लिए अब अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा रथयात्रा निकालने जा रही है। इन मंदिरों के निर्माण के मुद्दे को कानूनी दांवपेंच खत्म करने की पहल करने का निर्णय लिया।
रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्विदिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन सत्र में महासभा के पदाधिकारियों ने एकस्वर से निर्णय लिया कि मथुरा व काशी में भव्य मंदिर निर्माण के लिए कानूनी दांवपेंच से अलग हटकर काम किया जाए। अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय एक ऐसी रुलिंग है, जो सर्वमान्य है। ऐसे में इन मुद्दों पर भी एकराय बनाई जाए। इसके लिए रथयात्रा मथुरा से अयोध्या, काशी होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। यह नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुंवर ऋषिराज सिंह की अगुवाई में निकलेगी। रथयात्रा से पूर्व उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह सुप्रीम कोर्ट में इन मामलों को लेकर विभिन्न अदालतों में चल रहे मुकदमों को खारिज करने की याचिका दायर करेंगे।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत सामाजिक एकता आज की महती आवश्यकता है। अगर हम एकजुट रहेंगे तभी देश की एकता व अखंडता अक्षुण्ण रह पाएगी। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, राष्ट्रीय महामंत्री अनिल सिंह चंदेल, राजा जितेंद्र पाल सिंह, युवराज भुमेंद्र पाल सिंह, महिला विंग की छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुषमा सिंह सहित विभिन्न प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।