फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kshatriya Mahasabha

संगठित होकर एक धारा में रहे क्षत्रिय समाज तभी सफल होगा विजयदशमी पर्व : राजेश

Fri, 15 Oct 2021 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kshatriya Mahasabha
कासगंज के कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विजय दशमी पर्व मनाते क्षत्रिय समाज के लोग । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। मानपुर नगरिया के गायत्री इंटर कॉलेज के सभागार में अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के द्वारा विजय दशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। विजय दशमी पर्व पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने हवन यज्ञ कर शस्त्रों का पूजन किया।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव राजेश चौहान ने कहा कि क्षत्रिय समाज को एक मंच पर आने की जरूरत है। महामंत्री नरेंद्र चौहान ने कहा कि समाज के लोगों को राजनीति में अपनी हिस्सेदारी बढ़ानी चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि सभी समाज के लोगों को जोड़कर न्याय के मंच पर लाना होगा। जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह गौर ने कहा कि क्षत्रियों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन डॉ. शशीलता चौहान ने की।
विज्ञापन

इस दौरान मंडल अध्यक्ष दलबीर सिंह, पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, प्रेमपाल सिंह सोलंकी, वरुण चौहान, संजय सिसोदिया, अवनीश सोलंकी, शिव प्रताप सोलंकी, संजय सोलंकी, धर्मपाल सोलंकी, रघुवीर प्रधान, ब्रह्मानंद सोलंकी, राकेश पंडित, जोगेंद्र सिंह, उमेश परमार, अखंड प्रताप सोलंकी, मनोज गौर, प्रदीप चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांतौर में क्षत्रियों ने किया शस्त्र पूजन
कासगंज। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने शिव इंटर कॉलेज कांतौर में विजय दशमी पर्व मनाया। विधि विधान से हवन यज्ञ कर शस्त्रों का पूजन किया। श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान का स्मरण किया। मुख्य अतिथि संजीव यदुवंशी एडवोकेट ने कहा कि आज के समय में शस्त्र और शास्त्र दोनों का ही पूजन आवश्यक है। जिलाध्यक्ष प्रेमवीर सिंह एडवोकेट ने कहा कि क्षत्रिय बंधु एकजुट होकर अपनी ताकत को पहचानें। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र चौहान, रामगोपाल चौहान, जिला सहयोजक उदयभान पुंढीर ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। संचालन जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह पुंढीर एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम संयोजक अभय प्रताप पुंढीर, टिंकू पुंढीर, भाजपा मंडल देहात उपाध्यक्ष केपी सिंह, सुवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र पुंढीर, रोरन पुंढीर अरुण चौहान आदि मौजूद रहे।

कम्युनिटी हॉल में मनाया विजयदशमी पर्व
कासगंज। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा रानी लक्ष्मीबाई कम्युनिटी हॉल पर विजय दशमी पर्व मनाया गया। जहां हवन यज्ञ किया गया और भगवान श्रीराम की आरती उतारी गई। इसके साथ ही विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। वहीं एकजुटता का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराम सिंह गौर ने कहा कि भगवान श्रीराम ने आज के दिन असत्य के प्रतीक रावण पर सत्य की विजय पताका फहराई थी। तभी से विजय दशमी पर्व क्षत्रियों के द्वारा मनाया जाता है। शस्त्रों का पूजन इसका प्रतीक हैं कि जब भी जरूरत होती है क्षत्रिय देश की रक्षा के लिए आगे रहते हैं। जिलाध्यक्ष संजय पुंढीर, डा. योगेंद्र चौहान, जिला प्रभारी राजकुमार राघव, वेदवृत सिंह, विनीत सिसोदिया ने भी संबोधन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार सिंह सिसोदिया ने की। इस दौरान मुनेंद्र पाल सिंह, विक्रम सिसोदिया सहित अन्य क्षत्रिय बंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed