फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Krishna's form burnt the effigy of Kansa

Agra News: कृष्ण के स्वरूप ने कंस के पुतले का दहन किया

Wed, 27 Mar 2024 07:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Mar 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Krishna's form burnt the effigy of Kansa
कृष्ण के स्वरूप ने कंस के पुतले का दहन किया
विज्ञापन


- दर्शकों के जयश्री कृष्णा के जयकारों से गूंजा मैदान



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। सालों से चली आ रही परंपरा के तहत पुरानी मैनपुरी स्थित कंस मैदान में बुधवार को चतुर्वेदी समाज द्वारा कंस मेले का आयोजन हुआ। मेले में भगवान कृष्ण और बलराम के स्वरूपों ने कंस के पुतले का दहन किया। पुतला दहन होते ही मैदान जयश्री कृष्णा के जयकारों से गूंज उठा।

पुरानी मैनपुरी स्थित कंस का मैदान में चतुर्वेदी समाज द्वारा हर साल होली के बाद दूज पर कंस मेले का आयोजन किया जाता है। बुधवार को चतुर्वेदी समाज द्वारा कंस मेले का आयोजन किया गया। कंस का पुतला बनवाकर मैदान में उसे स्थापित किया गया। बाद में भगवान कृष्ण और बलराम के स्वरूप बने बालकों ने पूरे मैदान का भ्रमण किया।
विज्ञापन


मैदान भ्रमण के दौरान जयश्री कृष्णा तथा राधे-राधे के जयकारे मैदान में गूंजते रहे। भगवान कृष्ण और बलराम के स्वरूप बने बालकों ने कंस के पुतले का दहन किया। पुतला दहन होते ही पूरा मैदान जयश्री कृष्णा के जयकारों से गूंज उठा। मेले में चाट पकौडी तथा खेल खिलौनों की दुकानों पर बच्चों की भीड़ रही। मणिकांत चतुर्वेदी, योगेश चतुर्वेदी, आयुष चतुर्वेदी, नीतेश चतुर्वेदी, दयाशंकर चतुर्वेदी, संजू चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed