{"_id":"6138fb1b8ebc3ef147305125","slug":"kotwali-police-will-attach-movable-property-of-guddu-chauhan-mainpuri-news-agr5068607164","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड्डू चौहान की चल संपत्ति की कुर्की करेगी कोतवाली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड्डू चौहान की चल संपत्ति की कुर्की करेगी कोतवाली पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भाजपा नेता मदन चौहान की हत्या, नेता के पुत्र पर जानलेवा हमला व सिपाही की हत्या के मामले में वांछित एक लाख के इनामी गुड्डू चौहान की चल संपत्ति को कोतवाली पुलिस जब्त करेगी। आरोपी के न्यायालय में पेश न होने के बाद पुलिस ने कुर्की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
थाना दन्नाहार क्षेत्र में वर्ष 2017 में भाजपा नेता मदन चौहान की भाड़े के शूटरों ने हत्या कर दी थी। मामले में थाना कुर्रा के गांव पीपोर हाल निवासी श्रृंगार नगर कोतवाली निवासी गुड्डू चौहान उर्फ राजेंद्र आरोपी था। बीते वर्ष कोतवाली क्षेत्र में दिवंगत नेता के पुत्र पर रेलवे स्टेशन के पास जानलेवा हमला हुआ था। इसमें गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया था, बाद में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में भी गुड्डू की साजिश थी। वर्तमान में उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। अभी तक आरोपी न तो पुलिस की गिरफ्त में आया है न ही न्यायालय में हाजिर हुआ है। कोतवाली पुलिस ने अब उसकी चल संपत्ति को कुर्क किए जाने के लिए चिह्निकरण का काम शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप ने बताया कि जल्द ही प्रक्रिया पूर्ण कर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।