फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kotwali police caught five liquor smugglers

कोतवाली पुलिस ने पांच शराब तस्कर पकड़े

Tue, 16 Mar 2021 04:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
Kotwali police caught five liquor smugglers
पुलिस लाइन में कच्ची शराब सहित पकड़े गए आरोपियों से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने माता शीतला देवी मंदिर परिसर के पास घेराबंदी कर दो कारों में सवार पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो आरोपी मौके से भाग गए। दोनों कार में करीब 200 लीटर रैक्टिफाइड स्प्रिट से बनी शराब बरामद हुई। मंगलवार को कार्रवाई के संबंध में एएसपी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।
विज्ञापन

एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप को सूचना मिली कि कुछ शराब तस्कर रैक्टिफाइड स्प्रिट से तैयार की गई शराब बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। जानकारी पर इंस्पेक्टर और स्वाट टीम प्रभारी आरएन यादव ने पुलिस बल के साथ माता शीतला देवी मंदिर कुरावली तिराहे के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने दो कार सवार पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद दोनों कार की जब तलाशी ली तो उसमें पांच कैन में करीब 200 लीटर स्प्रिट से बनाई शराब मिली।
विज्ञापन

थाने लाकर पूछताछ करने पर पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम अमित यादव उर्फ टिल्लू यादव निवासी गांव गंगापुर थाना कुरावली हाल पता उदैतपुर अभई शहर कोतवाली, बंटी शाक्य निवासी गांव संसारपुर, शेषवीर जाटव निवासी गांव लुखरपुरा थाना कुरावली, मुन्नू जाटव निवासी गांव झंडेपुर बेवर और अफतखारुल हुसैन निवासी गांव रुद्रपुर थाना बेवर बताया। भागे हुए साथियों के नाम मोहित निवासी गुरसहायगंज कन्नौज और रामसेवक उर्फ मामा निवासी खुमानी गड़िया कोतवाली बताया। एएसपी ने बताया कि भागे हुए तस्करों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा से लाते हैं रैक्टिफाइड स्प्रिट
पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वह लोग हरियाणा से रैक्टिफाइड स्प्रिट लेकर आते हैं। इसे मिलाकर शराब बनाते हैं और फिर वाहनों में लादकर बिक्री के लिए ले जाते हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि वाहनों पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी हैं। आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब तस्करी, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी को न्यायालय से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed